Bilaspur news-"9 चोरी की वारदातों का किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी शामिल,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
सकरी पुलिस ने 9 चोरी की वारदातों का किया खुलासा 

बिलासपुर-थाना सकरी पुलिस को लगातार हो रही चोरी की घटनाओं में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नए बीट सिस्टम की मदद से 9 अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं तीन विधि से संघर्षरत बालकों की भी संलिप्तता सामने आई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का बड़ा मशरूका बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में अरविंद पटेल (20 वर्ष) निवासी धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाइन तथा आशीष रजक (20 वर्ष) निवासी धुरीपारा मंगला शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना सकरी में दर्ज अपराध क्रमांक 74/2026, 122/2026, 124/2026, 139/2026, 259/2026, 272/2026, 281/2026, 327/2026 एवं 331/2026 के मामलों में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी ने बीट आरक्षकों को सक्रिय कर चोरी के आरोपियों की पतासाजी शुरू कराई।
नए बीट सिस्टम के तहत बीट आरक्षकों द्वारा संकलित सूचना के आधार पर संदेही अरविंद पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी आशीष रजक एवं तीन नाबालिगों के साथ मिलकर सकरी थाना क्षेत्र में 9 अलग-अलग स्थानों पर चोरी करना स्वीकार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच चोरभट्ठी खुर्द, देवरीकला, आशियाना कॉलोनी घुरू, गिरधौना, बंधवापारा सकरी, संबलपुरी तथा सिद्धिविनायक कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में सूने मकानों, निर्माणाधीन भवनों और प्रशिक्षण केंद्रों को निशाना बनाया। आरोपियों ने समरसीबल पंप, स्पीयर पंप, प्लास्टिक ड्रम, पीवीसी पाइप, लोहे की खिड़कियां, कॉपर वायर, केबल, बिजली वायर, चांदी के जेवर, टीवी, सिलिंग फैन, स्टील के नल, कांसे के बर्तन एवं लाखों रुपए नकदी चोरी करना कबूल किया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया मशरूका बरामद किया है, जिसमें 01 समरसीबल पंप, 01 स्पीयर पंप, कॉपर तार, केबल वायर, चांदी का कर्धन, अंगूठी, टीवी, चांदी का पायल, चांदी का चम्मच, सिलिंग फैन, स्टील के नल, कांसे का लोटा, कांसे की थाली तथा 700 रुपए नगद शामिल हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चोरी की अधिकांश नकदी खाने-पीने और अन्य खर्चों में खर्च कर दी गई।
पूरे मामले की कार्रवाई में निरीक्षक विजय चौधरी, उप निरीक्षक राजकुमार वस्त्रकार, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप, रूपेश तिग्गा, चोलाराम पटेल, रवि कुमार लहरे, आरक्षक अफाक खान, आशीष शर्मा, पवन बंजारे और मनोज बघेल की भूमिका सराहनीय रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,