संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Bilaspur news-"लायंस क्लब उत्कर्ष का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न"""डॉ आरती पांडे बनी अध्यक्ष""डॉ रश्मि जितपुरे सचिव,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, लायंस क्लब उत्कर्ष का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न  डॉ आरती पांडे बनी अध्यक्ष डॉ रश्मि जितपुरे सचिव लायंस क्लब उत्कर्ष 3233 c का  शपथ ग्रहण समारोह एक निजी होटल में रखा गया जिसमे  बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे, कार्यक्रम की शुरुआत दीपप्रज्वलन व  मेल्विन जोन्स की फोटो पर माल्यार्पण द्वारा प्रारंभ की गई। सर्वप्रथम कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि प्रीति पाल  बाली जी रहे जिन्होंने क्लब से जुड़ने  व सेवा करने के फायदे के बारे में बताया और कहा  जब हम समाज सेवा से जुडते  हैं तो हमारे फिजिकली मेंटली इमोशनली बहुत स्ट्रॉन्ग होते हैं। वह हमारा दायरा बढ़ता है लोगों की दुआएं हमें आगे बढ़ाती हैं इसलिए जीवन में मानवता के क्षेत्र से जुड़े रहना चाहिए। शपथ अधिकारी रीजन चेयरपर्सन लायन शैलेश बाजपोयी  ने  नई टीम ,व नए सदस्यों को शपथ दिलाई जोन चेयरपर्सन लायन डॉ हर्ष पांडे ने नए प्रोजेक्ट में प्रकाश डाला। पूर्व अध्यक्ष ला, शकुंतला जितपुरे ने   किए गए कार्य को विस्तार से बताया जिसमे  स्वास्थ्य, शिक्षा प...

Bilaspur up news-"विशाल पेड़ सवारी ऑटो पर गिरा, 5 की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर घायल,,,,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, आंधी बनी काल: ई-रिक्शा पर नीम का विशाल पेड़ गिरा, 5 की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर घायल,,,, फिरोजाबाद- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सोमवार रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भयावह हादसे का रूप ले लिया। फरिहा थाना क्षेत्र के चिड़रई गांव के पास मुख्य मार्ग पर तेज हवाओं के कारण एक विशाल नीम का पेड़ उखड़कर यात्रियों से भरे ई-रिक्शा और एक बाइक पर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 8:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के बीच सड़क किनारे खड़ा वर्षों पुराना नीम का पेड़ जड़ से उखड़ गया और सीधे यात्रियों से भरे ई-रिक्शा पर आ गिरा। हादसे के समय ई-रिक्शा में कुल आठ लोग सवार थे। पेड़ गिरते ही ई-रिक्शा पूरी तरह दब गया, जिससे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, जिलाधिकारी (डीएम) और वरिष्ठ पु...

Bilaspur korba news-"मर्डर का लाइव बिग ब्रेकिंग न्यूज़,,,,,ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार,,,,,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, मर्डर का लाइव बिग ब्रेकिंग न्यूज़,,,,, ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार,,,, बिलासपुर /कोरबा- शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे रविवार दोपहर एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। चबूतरे पर सो रहे एक हमाल की अज्ञात आरोपी ने डंडे से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजेश महाराज के रूप में हुई है, जो हमाली का काम करता था और खानाबदोश जीवन व्यतीत करता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और उसके साथ रहने वाले एक अन्य हमाल के बीच रविवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। दोनों के नशे के आदी होने की बात भी पुलिस ने बताई है। उस समय आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। दोपहर में राजेश महाराज ओवरब्रिज के नीचे बने चबूतरे पर सो रहा था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा...

Bilaspur news-"समाज सेवा में पहले गाली, फिर ताली मिलती है: पद्मश्री फूलबासन यादव

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, समाज सेवा में पहले गाली, फिर ताली मिलती है: पद्मश्री फूलबासन यादव बिलासपुर- समाज सेवा के क्षेत्र में चुनौतियां और आलोचनाएं हर कदम पर मिलती हैं, लेकिन यदि निष्ठा, मेहनत और लगन के साथ कार्य किया जाए तो अंततः समाज उसी कार्य का सम्मान करता है। यह प्रेरणादायी संदेश पद्मश्री सम्मानित प्रख्यात समाजसेविका फूलबासन यादव ने बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित एक परिचर्चा के दौरान दिया। बिलासा कला मंच, बिलासपुर द्वारा आयोजित इस परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित फूलबासन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि "कोई भी बड़ा कार्य बिना मेहनत, धैर्य और समर्पण के संभव नहीं होता। जब आप समाजहित में अच्छे कार्य करने निकलते हैं तो शुरुआत में आलोचना और विरोध का सामना करना पड़ता है। पहले लोग गाली देते हैं, लेकिन जब वही कार्य सफल हो जाता है और उसके सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं तो वही लोग ताली बजाकर सम्मान भी करते हैं। इसलिए आलोचनाओं से घबराने के बजाय अपने लक्ष्य पर लगातार काम करते रहना चाहिए।" उन्होंने समाज सेवा को एक सतत साधना बताते हुए कहा कि सच्चा समाज...

Bilaspur news-""थिएटर जीने का सलीका सिखाता है, हर स्कूल-गांव में रंगमंच होना चाहिए" – रघुवीर यादव""बिलासपुर में बोले रघुवीर यादव: थिएटर इंसान को खुद से मिलाता है, नई पीढ़ी के लिए प्रशिक्षण जरूरी

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, बिलासपुर-फिल्म लगान में अपनी पहचान बनाने वाले, मुंगेरीलाल के हसीन सपने मैं अभिनय का जादू दिखने वाले, फिल्म अभिनेता तथा रंगमंच कलाकार रघुवीर यादव ने कहां है कि हर स्कूल हर कॉलेज और हर गांव में थिएटर आज के समय में होना चाहिए।आज की युवा पीढ़ी को थिएटर पढ़ाया जाना चाहिए। क्योंकि थिएटर जीने का सलीका सिखाता है । थिएटर से जुड़कर आदमी तहजीब सीखना है थिएटर खुद को पहचानना सिखाता है । थिएटर अपने खुद के भीतर छिपे चीजों को सामने लाता है।  थिएटर से बहुत कुछ सीखा जा सकता है जो जिंदगी सीखने की कला सिखाती है।और थिएटर जो सीख गया उसे जिंदगी भी छोटी लगने लगती है। आज  अग्रज नाटक डाल के चार दिवसीम कार्यक्रम में पहुंचे रघुवीर यादव ने शहर में पत्रकारों से चर्चा की । उन्होंने रंगमंच और फिल्मी दुनिया से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।  उन्होंने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में थिएटर से बहुत कुछ सीखा है। मैंने थिएटर में तैरना नहीं डूबना सीखा है । थिएटर हमें रसोई में खाना बनाना भी सिखाती है कलाकार है संगीत में भी रुचि है और संगीत हर चीज में मदद करती है । संगीत से जिंदगी ...

Bilaspur news-"उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सर्वसुविधायुक्त वेंटिलेटर एंबुलेंस का किया लाेकार्पण"""सर्व समाज के जरूरतमंदों को मिलेगा बड़ा लाभ,,,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सर्वसुविधायुक्त वेंटिलेटर एंबुलेंस का किया लाेकार्पण, सर्व समाज के जरूरतमंदों को मिलेगा बड़ा लाभ,,,,,,, कम लागत में मिलेगी जीवनरक्षक सुविधा, उप मुख्यमंत्री ने की अग्रवाल महासभा के सेवा कार्य की सराहना *समाज सेवा की प्रेरक मिसाल बना अग्रवाल समाज, महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का आह्वान* बिलासपुर-उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के अग्रसेन चौक में अत्याधुनिक वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस का लोकार्पण किया। यह एंबुलेंस सर्व समाज के लोगों को कम लागत पर उपलब्ध होगी। इस जनसेवा के कार्य के लिए उन्होंने अग्रवाल महासभा को बधाई और शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि गंभीर मरीजों को इलाज के लिए अक्सर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ता है। ऐसे समय में वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस की आवश्यकता सबसे अधिक होती है। इसके अभाव में कई बार मरीज की जान पर भी संकट आ जाता है। डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि अग्रवाल महासभा ने लोगों की इस आवश्यकता को समझते हुए समाज को अत्याधुनिक एंबुलेंस समर्पित की है। यह सेवा अनेक जरूरतमंद मरीज...

Bilaspur news-" कैदी की मौत से जेल प्रशासन में एक बार फिर मचा हड़कम्प"""आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की इलाज़ के दौरान मौत,,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, सिम्स में इलाज के दौरान आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप बिलासपुर-न्यायधानी सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो जाने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 61 वर्षीय जनक राम पिता इतवारी, निवासी जिला मुंगेली के रूप में हुई है, जो हत्या सहित व गंभीर धाराओं के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जेल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार रविवार तड़के करीब 3:30 बजे जनक राम शौचालय गया था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गिर पड़ा। कुछ देर बाद जब वह शौचालय से बाहर निकल रहा था, तब उसकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई और वह फिर गिरने की स्थिति में पहुंच गया। मौके पर मौजूद अन्य कैदियों और जेल के बंदी कर्मचारियों ने उसे संभाला। कैदी की हालत गंभीर देखते हुए जेल प्रशासन ने तत्काल उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज शुरू किया गया। हालांकि उपचार के दौरान शाम करीब 4:30 बजे जनक राम ने दम तोड़ दिया। कैदी की मौत की सूचना मिलते...

Bilaspur dhamtari news-"मछली कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या""साथी पर मिर्च पाउडर फेंककर किया हमला""आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,  मछली कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या, साथी पर मिर्च पाउडर फेंककर किया हमला; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस बिलासपुर /धमतरी-  जिले के नगरी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। नगरी-गरियाबंद मार्ग पर गोरगांव के आगे अज्ञात हमलावरों ने एक मछली कारोबारी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विपलभ मंडल (करीब 55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मछली का कारोबार करते थे। बताया जा रहा है कि दुकान बंद कर घर लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। इस दौरान उनके साथ मौजूद साथी की आंखों में कथित रूप से मिर्च पाउडर फेंक दिया गया, जिससे वह कुछ समय के लिए कुछ देख नहीं सका। साथी किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। हमलावरों ने विपलभ मंडल पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया। उनके शरीर पर कई गंभीर घाव पाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने उन पर कई बार चाकू से...

Bilaspur bemetara news-"मामूली विवाद में 1 की कुल्हाड़ी से हत्या"""आरोपी ने थाने पहुंचकर किया""सरेंडर,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,  मामूली विवाद में 1 की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिलासपुर /बेमेतरा- जिले के चंदनु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भद्राली में मामूली विवाद के बाद एक 45 वर्षीय व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कन्हैया बंजारे (45 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी बउवा चतुर्वेदी ने विवाद के दौरान कन्हैया बंजारे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से कन्हैया की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी स्वयं थाने पहुंचा और हत्या करना स्वीकार करते हुए पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद ग्राम भद्राली में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल...

Bilaspur news-"सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित,,,,, बिलासपुर -एसईसीएल के वसंत विहार स्थित वसंत क्लब में आज, दिनांक 27 जून 2026 को कोल माइन्स ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमओएआई) की एसईसीएल शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास रहे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी अधिकारियों के हितों के संरक्षण के साथ-साथ संगठन और कंपनी की प्रगति में सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के अध्यक्ष.. आशीष त्यागी, उपाध्यक्ष. तिलकराज एवं अजय पंडित, महासचिव.आलोक खुल्लर, संयुक्त महासचिव डॉ. अनु नेहा एवं डॉ. सुमित कृष्णन, कोषाध्यक्ष.अनुप रहाटे तथा संयुक्त कोषाध्यक्ष.अजय गुप्ता ने अपने-अपने पदों की शपथ ग्रहण की,,,,, उल्लेखनीय है कि सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के चुनाव की प्रक्रिया के अंतर्गत 6 जून 2026 को एसईसीएल मुख्यालय तथा 7 जून 2026 को विभिन्न क्षेत्रीय इकाइयों में मतदान स...

Bilaspur news -"सहकारी सप्ताह 29 जून से 6 जुलाई तक: सदस्यता अभियान, संगोष्ठी, ड्रोन तकनीक और वृक्षारोपण सहित होंगे विविध आयोजन,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, सहकारी सप्ताह 29 जून से 6 जुलाई तक: सदस्यता अभियान, संगोष्ठी, ड्रोन तकनीक और वृक्षारोपण सहित होंगे विविध आयोजन,,,, बिलासपुर-जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर द्वारा 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक सहकारी सप्ताह समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह के दौरान सहकारिता के विस्तार, सदस्यता अभियान, तकनीकी नवाचार और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीस सिंह, उपाध्यक्ष रजनी साहू तथा यज्ञदत्त शर्मा ने संयुक्त रूप से आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सहकारिता समाज के सबसे बड़े और व्यापक क्षेत्रों में से एक है तथा इसका उद्देश्य किसानों, ग्रामीणों और आम नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों में केंद्र सरकार की सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी उपलब्धियों एवं योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सहकारी संस्थाओं से जोड़ा ज...

Bilaspur news-"200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन इलाज अधूरा: कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, निजीकरण की आशंका पर भी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष केसरवानी ने उठाए सवाल,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन इलाज अधूरा: कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, निजीकरण की आशंका पर भी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाए सवाल बिलासपुर- जिले के कोनी स्थित लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 220 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पूर्व ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण और मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बावजूद अस्पताल आज तक पूरी क्षमता से संचालित नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर अत्याधुनिक भवन तो बना दिया गया, लेकिन मरीजों को अब भी अपेक्षित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल से बिलासपुर संभाग के हजारों गरीब, किसान, मजदूर और आम नागरिकों को हार्ट, किडनी, ब्रेन सहित गंभीर बीमारियों का इलाज स्थानीय स्तर पर मिलने की उम्मीद थी। लेकिन आज भी कई आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं अधूरी हैं, जिसके कारण मरीजों को सिम्स मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल या अन्य बड़े संस्थानों में रेफर किया जा रहा...

Bilaspur raipur news-"मीडिया सिटी में भूखंड के लिए सदस्यता अनिवार्य, एक परिवार को मिलेगा केवल एक प्लॉट; समिति की बैठक में कई"""अहम फैसले,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, मीडिया सिटी में भूखंड के लिए सदस्यता अनिवार्य, एक परिवार को मिलेगा केवल एक प्लॉट; समिति की बैठक में कई अहम फैसले रायपुर-राजधानी पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति (मीडिया सिटी) के संचालक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक में समिति के संचालन, कानूनी प्रावधानों, सदस्यता प्रक्रिया, भूमि आवंटन और विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि मीडिया सिटी में भूखंड प्राप्त करने के लिए समिति की सदस्यता अनिवार्य होगी और एक परिवार से केवल एक व्यक्ति ही सदस्य बन सकेगा तथा एक ही भूखंड का अधिकार प्राप्त कर सकेगा। बैठक में सर्वसम्मति से सहकारिता क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद मोहन ठाकुर को समिति का विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया। उनके मार्गदर्शन में सदस्यों को सहकारिता अधिनियम, नियम एवं उपनियमों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी जटिलता न हो। संचालक मंडल ने बताया कि मीडिया सिटी की भूमि राज्य सरकार द्वारा रियायती दर पर आवंटित की गई है। ऐसे में सहकारिता अधिनियम के सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन करना ...

Bilaspur news-"जिला पंचायत CEO संदीप अग्रवाल ने बच्चों संग बनाया सीड बॉल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, जिला पंचायत CEO संदीप अग्रवाल ने बच्चों संग बनाया सीड बॉल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,,,, बिलासपुर- पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्री संदीप अग्रवाल ने प्राथमिक शाला तारबहार के विद्यार्थियों के साथ मिलकर सीड बॉल (बीज गेंद) तैयार की। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को प्रकृति संरक्षण के महत्व से अवगत कराया और पौधरोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक मिट्टी, खाद और विभिन्न प्रजातियों के बीजों से सीड बॉल तैयार किए। श्री अग्रवाल ने स्वयं बच्चों के बीच बैठकर सीड बॉल बनाने की प्रक्रिया में भाग लिया और उन्हें बताया कि इन बीज गेंदों को वर्षा ऋतु में खाली भूमि, पहाड़ी क्षेत्रों तथा अनुपयोगी स्थानों पर फेंकने से वहां प्राकृतिक रूप से पौधे विकसित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं का विषय नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि बच्चे अभी से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनेंगे तो भविष्य में एक स्वस्थ औ...

Bilaspur news-" शिक्षण सामग्री का भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा निशुल्क वितरण,,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के द्वारा शिक्षण सामग्री का निशुल्क वितरण बिलासपुर -नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री के 12 वर्ष विश्वास विकास एवं जन कल्याण के अवसर पर जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ बिलासपुर के जिला संयोजक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में शासकीय प्राथमिक शाला नारियल कोठी बिलासपुर में समस्त बच्चों को साला प्रवेश कार्यक्रम के अंतर्गत तिलक लगाकर स्वागत किया गया  स्कूल ड्रेस, कपिया, पुस्तके, तथा स्टेशनरी समान का वितरण किया गया तथा स्कूल के प्रधान पाठक. दिलीप पांडे जी का शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश मिश्रा जी के द्वारा शाल श्रीफल से सम्मान किया गया तथा शिक्षा प्रकोष्ठ के अंतर्गत मोदी जी के 12 वर्ष के विकास की विस्तृत जानकारी राजेश मिश्रा ने दी,,, सहसंयोजक. विद्यानंद साहू जी के द्वारा शानदार गीत गाकर बच्चों का मन मोह लिया इस अवसर पर भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक विद्यानंद साहू एवं सहसंयोजक वेदांत शुक्ला, कोषाध्यक्ष भूषण प्रसाद पाण्डेय, बीजेपी मध्य मंडल के अंतर्गत वार्ड के प्रभारी श्री योगेश घोरे, राक...

Bilaspur news-"लूतरा शरीफ के अध्यक्ष नियुक्त होने पर मो. हाजी इकबाल हक को मिली शुभकामनाएं,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, लूतरा शरीफ के अध्यक्ष नियुक्त होने पर मो. हाजी इकबाल हक को मिली शुभकामनाएं बिलासपुर- छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा दरगाह लूतरा शरीफ, सीपत के अध्यक्ष पद पर मो. हाजी इकबाल हक की नियुक्ति के बाद उन्हें बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तिलकराज सलूजा ने मो. हाजी इकबाल हक को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। तिलकराज सलूजा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मो. हाजी इकबाल हक सामाजिक, धार्मिक और जनहित के कार्यों में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। उनकी कार्यशैली, अनुभव और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए यह नियुक्ति पूरी तरह से उचित और स्वागतयोग्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में लूतरा शरीफ दरगाह की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि लूतरा शरीफ प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में मो. हाजी इकबाल हक के नेतृत्व में दरगाह के व...