Bilaspur news-"बिलासपुर"कलेक्टर"संजय अग्रवाल ने मेधावी विद्यार्थियों का किया"सम्मान"प्रयास विद्यालय के परिणामों की सराहना,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, प्रयास विद्यालय के परिणामों की सराहना,,,,, प्रयास विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रचा सफलता का नया कीर्तिमान,,,, बिलासपुर- कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज प्रयास आवासीय विद्यालय पहुंचकर 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उनका सम्मान कर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप अग्रवाल एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे,, कलेक्टर ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर, गुलदस्ता भेंट कर तथा प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। साथ ही आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय एवं ...