Bilaspur news -"भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान के नेतृत्व में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान के नेतृत्व में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण
बिलासपुर- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के "12 साल बेमिसाल" कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर (ग्रामीण) द्वारा ग्राम चिलहाटी (बेलतरा पूर्व मंडल) स्थित कब्रिस्तान परिसर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा बिलासपुर (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान ने किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित भारत निर्माण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, मातृत्व और पर्यावरण के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक भावनात्मक एवं सामाजिक अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा फैजान अहमद, मंडल अध्यक्ष हरिओम कश्यप, हरप्रसाद धुरी, जिला उपाध्यक्ष एवं सहसंयोजक कमलजीत सिंह आजमानी, जिला उपाध्यक्ष खैरुन्निशा बेगम, जिला मंत्री रूबी मार्टिन, जिला कार्यसमिति सदस्य नासिर खान, मोहम्मद साबिर सहित मोर्चा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के माध्यम से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर (ग्रामीण) ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक एवं प्रेरणादायी पहल की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें