Bilaspur raipur news-"लूट की बड़ी वारदात राज़धानी मे शाम 7 बजे के आसपास"""10 लाख की सनसनीखेज लूट, CCTV में कैद हुई""वारदात,,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
10 लाख की सनसनीखेज लूट, CCTV में कैद हुई वारदात
बिलासपुर /रायपुर-राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। डीडी नगर थाना क्षेत्र के डंगनिया बाजार के पीछे शनिवार शाम करीब 7 बजे बाइक सवार बदमाशों ने गैस एजेंसी के सुपरवाइजर से लाखों रुपये की लूट कर पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गैस एजेंसी के सुपरवाइजर श्रवण साहू गोदाम से कलेक्शन की राशि लेकर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें निशाना बनाया। बदमाशों ने अचानक हमला कर उनके पास मौजूद नकदी से भरा बैग छीन लिया और तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए।
सूत्रों के मुताबिक लूटी गई रकम करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर राशि की पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले की जांच जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वेस्ट जोन के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और शहर के विभिन्न आउटर इलाकों में नाकेबंदी कराई गई। थाना प्रभारी और एसीपी स्वयं टीम के साथ आरोपियों की तलाश में जुटे हुए हैं।
पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि पांडेय हाउस के सामने लगे कैमरे में वारदात और आरोपियों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं, जिससे उनकी पहचान में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई कर रही है। राजधानी के बीचोंबीच हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें