Bilaspur korba news-"जन्मदिन की पार्टी के बाद खूनी विवाद: बोलेरो कैंपर से कुचलकर युवक की हत्या, आरोपी फरार,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
जन्मदिन की पार्टी के बाद खूनी विवाद: बोलेरो कैंपर से कुचलकर युवक की हत्या, आरोपी फरार
बिलासपुर /कोरबा-जिले के थाना उरगा क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के बाद हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने साथी पर बोलेरो कैंपर वाहन चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, 03 जुलाई 2026 की रात करीब 11:00 बजे थाना दीपका क्षेत्र के 10–12 युवक अपने साथी विकास हुड्डा का जन्मदिन मनाने के लिए थाना उरगा क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट पहुंचे थे। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर तुषार ढांडा और उज्जवल दीवान के बीच विवाद हो गया। उस समय साथियों ने दोनों को शांत करा दिया।
पार्टी समाप्त होने के बाद सभी युवक रिजॉर्ट से चेक-आउट कर बाहर सड़क पर पहुंचे। इसी दौरान तुषार ढांडा और उज्जवल दीवान के बीच एक बार फिर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि गुस्से में तुषार ढांडा अपने बोलेरो कैंपर वाहन में बैठा और उसने वाहन सीधे उज्जवल दीवान के ऊपर चढ़ा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वाहन सहित मौके से फरार हो गया।घटना के बाद मौजूद साथियों ने गंभीर रूप से घायल उज्जवल दीवान को तत्काल जिला चिकित्सालय, कोरबा पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले में थाना उरगा में हत्या की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है तथा पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें