Bilaspur bhilaai news-"45 फीट ऊंचे पुल से युवक ने लगाई छलांग, हालत गंभीर,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,,
45 फीट ऊंचे पुल से युवक ने लगाई छलांग, हालत गंभीर 

बिलासपुर /भिलाई-शहर के नेवई थाना क्षेत्र अंतर्गत BRP चौक महुवारी मरोदा इलाके में रविवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। लगभग सुबह 8 बजे एक युवक ने मरोदा के करीब 45 फीट ऊंचे पुल से अचानक छलांग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुल के नीचे मौजूद लोगों ने जैसे ही युवक को गिरते देखा, वहां अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची,,घायल युवक की पहचान धनौरा निवासी के रूप में हुई है। 
पुलिस के अनुसार, युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल स्थिति गंभीर बनी हुई है, डॉक्टरों की टीम युवक को बचाने में जुटी हुई है।




(अपडेट जारी...)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,