Bilaspur bhilaai news-"सनसनीखेज वारदात — पुराने विवाद में बुजुर्ग ने युवक की कुल्हाड़ी से की हत्या,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
सनसनीखेज वारदात — पुराने विवाद में बुजुर्ग ने युवक की कुल्हाड़ी से की हत्या,,,,,
बिलासपुर /भिलाई-खुर्सीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 44 में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति ने पुराने विवाद के चलते 35 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल बन गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विक्रम सोना (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी मुरली (55 वर्ष) बताया जा रहा है। दोनों के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर आपसी विवाद चल रहा था, जो समय-समय पर तनाव का कारण बनता रहा।
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 7 बजे विक्रम, मुरली के घर के पास पहुंचा। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर मुरली ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर विक्रम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मुरली को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इस तरह की हिंसक घटना से स्तब्ध हैं और इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।पुलिस का बयान:,,,,,
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह हत्या पुरानी रंजिश का परिणाम प्रतीत हो रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।फिलहाल स्थिति:आरोपी हिरासत में हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त
पुलिस जांच जारी है,,इस हत्याकांड ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि छोटे-छोटे विवाद किस तरह हिंसक रूप ले लेते हैं, जिसका अंजाम बेहद दुखद होता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें