Bilaspur bhilaai news-"देर रात चाकूबाजी: भाई-बहन से छेड़छाड़ के बाद विवाद, दो युवक घायल,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
देर रात चाकूबाजी: भाई-बहन से छेड़छाड़ के बाद विवाद, दो युवक घायल
बिलासपुर /भिलाई- शहर के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, एक भाई-बहन खाना खाने के बाद सड़क पर टहल रहे थे, तभी वहां मौजूद दो युवकों ने कथित तौर पर उनसे छेड़छाड़ की।बताया जा रहा है कि जब भाई ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे धमकाते हुए चाकू निकाल लिया। इसी दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई। भाई ने आरोपियों के हाथ से चाकू छीन लिया और गुस्से में आकर उन्हीं पर हमला कर दिया।हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,
जहां उनका इलाज जारी है।इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
मामले में नया मोड़ तब आया जब घायल युवकों ने पुलिस को दिए बयान में छेड़छाड़ की बात को झूठा बताया है।फिलहाल, खुर्सीपार थाना पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें