Bilaspur dhamtari news-"जुआ अड्डे पर दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार, नगदी सहित लाखों का सामान जब्त,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
जुआ अड्डे पर दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार, नगदी सहित लाखों का सामान जब्त,,,,
बिलासपुर /धमतरी- जिले में अवैध जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए 17 अप्रैल 2026 को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक जुआ अड्डे पर दबिश दी, जहां से 5 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 1 लाख 14 हजार रुपये से अधिक का माल जब्त किया। इसमें नगदी के साथ-साथ जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी शामिल है।
इसके अलावा पुलिस ने 04 मोटरसाइकिल और 06 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल अवैध गतिविधियों में किया जा रहा था।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई महज एक सप्ताह के भीतर जुए के खिलाफ दूसरी बड़ी रेड है,
जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि जिले में इस तरह के अवैध धंधों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।बताया जा रहा है कि हाल ही में IPL सीजन के दौरान सट्टा नेटवर्क भी सक्रिय हो जाता है, जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने जुआ, सट्टा और खासकर IPL सट्टा गिरोहों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।पुलिस ने साफ किया है कि जिले में जुआ और सट्टा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें