Bilaspur durg news-"युवक की पत्थर से कुचलकर""सनसनीखेज हत्या, युवक का मिला""शव ,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
युवक की पत्थर से कुचलकर""सनसनीखेज हत्या, युवक का शव मिला

बिलासपुर /दुर्ग- जिले के करहीडीह क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का लहूलुहान शव संदिग्ध हालात में मिला। घटना सांस्कृतिक भवन के पास की बताई जा रही है, जहां सुबह राहगीरों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नारायण निषाद के रूप में हुई है, जो पिछले लगभग 3 वर्षों से इस इलाके में रह रहा था। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है। उसके सिर को पत्थर से बुरी तरह कुचला गया था, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की वजह और आरोपी तक पहुंचा जा सके।
प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि वारदात देर रात को अंजाम दी गई है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

इस घटना के बाद इलाके में डर और दहशत का माहौल है। लोग सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,