Bilaspur durg news-" श्रम विभाग के ड्राइवर की हत्या""""पत्नी ने सिल-बट्टे से की हत्या""दो मासूम बच्चों के सिर से उठा"""पिता का साया,,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,
पत्नी ने सिल-बट्टे से की पति की हत्या, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बिलासपुर /भिलाई/दुर्ग -जिले के भिलाई क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। कैंप-2 दुर्गा पारा इलाके में एक पत्नी ने कथित रूप से अपने ही पति की सिल-बट्टे से वार कर हत्या कर दी।मृतक की पहचान डोमन साहू (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो श्रम विभाग में संविदा पर ड्राइवर का काम करता था। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है।
यह घटना रविवार रात करीब 08:30 से 09:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने तत्काल पहुंचकर जांच शुरू कर दी वही मृतक अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है—एक 12 साल की बेटी और 9 साल का बेटा। घटना के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मृतक की पत्नी हीरा मणि साहू (35 वर्ष) पर आरोप है कि उसने घरेलू विवाद के दौरान सिल-बट्टे से हमला कर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पत्नी लंबे समय से घरेलू हिंसा की शिकार थी। इसी तनाव के चलते यह खौफनाक घटना सामने आई होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस और प्रशासन मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी DIG-SSP विजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
मृतक के सगे भाई महेंद्र साहू ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था, लेकिन इस तरह की घटना की उम्मीद किसी को नहीं थी।यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवाद किस हद तक खतरनाक हो सकते हैं। समय रहते संवाद और समाधान न होने पर ऐसे हादसे पूरे परिवार को तबाह कर देते हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें