Bilaspur jgr news-""""महिला पर टाँगी से जानलेवा हमला""" जमीन विवाद में जमीन हुई"""खून से लाल"""

शेख असलम की रिपोर्ट,,,

 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

बिलासपुर /जांजगीर-चांपा -जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोधना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस विवाद में एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही रिश्तेदारी की महिला पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया।घटना दिनांक 02 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी भोलाशंकर कश्यप ने जमीन को लेकर चल रहे,,विवाद के चलते महिला निर्मला कश्यप पर उस समय हमला कर दिया, जब वह घर में अकेली थी।
हमले के दौरान महिला गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। इसी बीच जब उसके पति विशाल कश्यप घर लौटे, तो आरोपी ने उन पर भी टांगी से हमला कर जान से मारने की धमकी दी। इस हमले में विशाल के हाथ में चोट आई।घर के अंदर जाकर जब विशाल ने देखा, तो उसकी पत्नी खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी। तुरंत उसे शासकीय अस्पताल नवागढ़ ले जाया गया, 
जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल जांजगीर रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला का इलाज जारी,,घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए:अपराध पंजीबद्ध किया,घटनास्थल का निरीक्षण किया,साक्ष्य जुटाए और गवाहों के बयान लिए
                        ( फाइल और ओरिजिनल फोटो )
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया,हमले में इस्तेमाल की गई टांगी जब्त की,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और 331(7) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेंडे और नवागढ़ थाना स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही, जिससे आरोपी को जल्द ही गिरफ्त में लिया जा सका।
यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि जमीन विवाद किस तरह खतरनाक रूप ले सकता है। समय रहते समझदारी और कानूनी रास्ता अपनाना ही ऐसे हादसों से बचाव का सबसे बेहतर उपाय है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,