Bilaspur jgr news-"इंस्टाग्राम पर दोस्ती"फिर शादी का प्रस्ताव ""फिर अनाचार "" पुलिस की त्वरित कार्रवाई,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार — मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बिलासपुर /जांजगीर-चांपा- सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार करने वाले आरोपी को मुलमुला पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई सामने आई है।मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की पहचान वर्ष 2022 में इंस्टाग्राम के माध्यम से अनिकेत तांडे (20) निवासी सोनादुला, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी, जिसके बाद आरोपी ने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताते हुए युवती के घर पहुंचकर परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।
आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब आरोपी ने शादी से मुकरना शुरू किया, तब पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत थाना मुलमुला में दर्ज कराई।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 116/2026 के तहत धारा 64(2)(M) एवं 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन हीरापुर (रायपुर) में मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी तत्परता से आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सका।
पुलिस ने लोगो से अपील की है, कि:पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सतर्क रहें और किसी भी प्रकार के झांसे में आने से 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,