Bilaspur jgr news-"कांग्रेसी नेता व पूर्व उपसरपंच,,सरपंच दम्पति के घर पर रेत से जुड़े व्यापारी बेटे की अज्ञात नकाबपोशो ने गोली मारकर की हत्या,,, छोटा बेटा घायल,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा"""बिर्रा,,,,

 कांग्रेसी नेता व पूर्व उपसरपंच,,सरपंच दम्पति के घर पर रेत से जुड़े व्यापारी बेटे की अज्ञात नकाबपोशो ने गोली मारकर की हत्या,,, छोटा बेटा घायल,,,,,

जांजगीर-चांपा में सनसनीखेज वारदात: नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की फायरिंग, 19 वर्षीय युवक की मौत, भाई घायल,,, पुलिस जूटी जाँच मे,,,,


जांजगीर-चांपा जिले से गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। बिर्रा थाना क्षेत्र के करहि गांव में आधी रात करीब 12 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यवसायी के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में 19 वर्षीय आयुष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई आशुतोष कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, करहि गांव निवासी व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप के घर में देर रात परिवार के सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात हमलावर घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे। घर में प्रवेश करते ही वे सीधे उस कमरे में पहुंचे, जहां आयुष, उसका भाई और बहन सो रहे थे।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने बिना किसी बातचीत के आयुष कश्यप पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उस पर दो राउंड फायर किए गए, जिनमें एक गोली उसके सीने और दूसरी कनपटी पर लगी। गंभीर चोट लगने के कारण आयुष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इसके बाद हमलावरों ने आशुतोष कश्यप को भी निशाना बनाया और उस पर एक राउंड फायर किया, जो उसके दाहिने हाथ में लगा। गोली लगने से वह घायल हो गया। हमले के दौरान बदमाशों द्वारा पैसों की मांग किए जाने की बात भी सामने आई है, जिससे घटना को लूट से जोड़कर भी देखा जा रहा है।घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल आशुतोष को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शुरुआती तौर पर इस वारदात को लूट के प्रयास से जोड़कर देखा जा रहा था,,,,
लेकिन परिजनों ने इसे व्यवसायिक रंजिश का परिणाम बताया है।मृतक आयुष कश्यप हाल ही में रेत के कारोबार से जुड़ा था और घटना से पहले वह जांजगीर-चांपा में रेत से जुड़े काम से बाहर गया हुआ था, जहां से वह देर रात घर लौटा था। ऐसे में पुलिस इस एंगल को भी गंभीरता से जांच रही है।
मृतक के पिता सम्मेलाल कश्यप क्षेत्र के जाने-माने व्यापारी हैं, जो लोहा कारोबार से जुड़े हैं। इसके साथ ही वे ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी हैं और पूर्व में उपसरपंच रह चुके हैं। वहीं, उनकी पत्नी भी गांव की पूर्व सरपंच रह चुकी हैं। परिवार की सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज,,आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी और तलाशी अभियान,संदिग्धों से पूछताछ जारी
गांव और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे,,इस वारदात के बाद करहि गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,