Bilaspur jgr news-"थाने के भीतर हंगामा""युवक ने कथित तौर पर अज्ञात द्रव पीया – हालत बिगड़ने पर बिलासपुर रेफर,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
 थाने के भीतर हंगामा""युवक ने कथित तौर पर अज्ञात द्रव पीया – हालत बिगड़ने पर बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चांपा- जिले के कोतवाली थाना परिसर में गुरुवार देर रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जब एक व्यक्ति ने कथित रूप से थाने के अंदर ही अज्ञात द्रव का सेवन कर लिया। पूरी घटना थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे गोपाल शर्मा (पिता स्व. रामेश्वर प्रसाद शर्मा), निवासी जांजगीर, थाना कोतवाली पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था। कुछ देर तक थाना परिसर में बैठने के बाद उसने अचानक थाना प्रभारी के नाम पर गाली-गलौज शुरू कर दी।थाने में मौजूद स्टाफ ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह विवाद करने लगा। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने उसे शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान वह हवालात के अंदर घुस गया और अपने साथ लाई गई प्लास्टिक बोतल में रखे अज्ञात द्रव का सेवन कर लिया।
घटना के तुरंत बाद पुलिस स्टाफ लॉकअप के अंदर पहुंचा,
 जहां गोपाल शर्मा फर्श पर गिर पड़ा। पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में भी किया हंगामा,,,जिला चिकित्सालय में भी गोपाल शर्मा ने इलाज कराने से इनकार कर दिया और काफी देर तक व्यवधान उत्पन्न करता रहा।
 स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसके परिजनों—पत्नी और बेटे आर्यन शर्मा—को फोन पर सूचना दी और बात भी कराई गई।मौके पर पुलिस अधिकारी, डॉक्टर और मीडिया कर्मी भी मौजूद थे। सभी के समझाने के बावजूद वह इलाज के लिए तैयार नहीं हुआ।बेटे के पहुंचने के बाद लिया गया फैसला
बाद में उसके बेटे आर्यन शर्मा के अस्पताल पहुंचने पर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया।CCTV में कैद पूरी घटना
पुलिस के अनुसार, थाने में हुई पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
पुलिस की कार्रवाई""फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक द्वारा पीया गया द्रव क्या था और उसकी मानसिक व शारीरिक स्थिति क्या थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,