Bilaspur kaanker news-"NH- मे भीषण सड़क हादसा, मौके पर 6 की दर्दनाक"मौत – 3 गंभीर घायल,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत – 3 गंभीर घायल
बिलासपुर /कांकेर -छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नथिया नवागांव के पास देर शाम एक स्विफ्ट डिजायर और स्विफ्ट कार के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।सभी घायलों और मृतकों को तत्काल जिला अस्पताल कांकेर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उपचार जारी है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक रखेजा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और जांच के निर्देश दिए।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग चारामा ब्लॉक के उड़कूड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं,
जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती अनुमान तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह मान रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।फिलहाल प्रशासन राहत और बचाव कार्य के साथ-साथ दुर्घटना के कारणों की गहन जांच में जुटा हुआ है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें