Bilaspur kaanker news-"“कभी-कभी दुश्मन बाहर नहीं…अपने ही घर के अंदर छिपा होता है…”भाई और बहु के सपनों को ज़लाकर किया """राख़,,, पुलिस गिरफ्त मे ज़ेठ (बड़ा भाई ),,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
“कभी-कभी दुश्मन बाहर नहीं…
अपने ही घर के अंदर छिपा होता है…”

बिलासपुर /कांकेर -छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के सिकसोड़ थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है…जिसने रिश्तों की नींव को ही झकझोर कर रख दिया…एक महिला…जिसका नाम है श्यामबती गावड़े…वो उस दिन अपने रोज़मर्रा के काम में व्यस्त थी…महुआ बीनने गई थी…पति भी मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था…लेकिन उसे क्या पता था…
कि जब वो वापस लौटेगी…तो उसका घर… उसका आशियाना…सब कुछ राख में बदल चुका होगा…जब शाम करीब 4 बजे वो घर पहुंची…तो सामने था एक खौफनाक मंजर…आग की लपटें…और उन लपटों के बीच खड़ा था…
उसका अपना जेठ… बल्लू राम गावड़े…हाथ में जलती लकड़ी…और गुस्से में चिल्लाते हुए…वो घर को आग के हवाले कर चुका था…डर से कांपती महिला…भागकर अपने पति को बुलाने गई…लेकिन जब दोनों वापस लौटे…तो बहुत देर हो चुकी थी…वो घर…जहां सपने बसते थे…जहां यादें थीं…वो पूरी तरह जलकर राख हो चुका था… सोचिए…जिस घर को बनाने में सालों लगते हैं…उसे जलने में बस कुछ ही मिनट लगे…इस घटना के बाद…सिकसोड़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की…और आरोपी बल्लू राम गावड़े को गिरफ्तार कर लिया…,,,
अब सवाल ये है…आखिर ऐसा क्या हुआ…कि एक भाई ने…अपने ही छोटे भाई का घर जला दिया…?क्या गुस्सा इतना बड़ा हो सकता है…कि रिश्ते… इंसानियत… सब कुछ जलकर खत्म हो जाए…?ये घटना सिर्फ एक अपराध नहीं…ये एक चेतावनी है…कि अगर रिश्तों में संवाद खत्म हो जाए…तो नफरत की आग…सब कुछ राख कर सकती है… पुलिस की अपील है कि …अगर आपके आसपास कोई भी संदिग्ध गतिविधि हो…तो तुरंत सूचना दें…क्योंकि आपकी एक छोटी सी जानकारी…किसी का घर… किसी की जिंदगी बचा सकती है…
👉 जानकारी देने के लिएपुलिस द्वारा ज़ारी"आपराधिक हेल्पलाइन नंबर -9479155125
👉 जानकारी देने वाली हर सूचना व सूचनाकर्ता की पहचान गोपनी रखी जाएगी,,,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,