Bilaspur korba news-"अपने ही दोस्त की बीवी को कट्टा लेकर पहुंचा""धमकाने चमकाने """ महिला की सावधानी और पुलिस की तत्परता ने क्राइम होने से पहले रोका,,, एक कट्टा 5 जिंदा कारतूस सहित आरोपी पुलिस गिरफ्त मे,,,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
बिलासपुर /कोरबा- “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र जटगा की टीम ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है।मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया की शिकायत पर आरोपी राकेश दुबे (43 वर्ष) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपी मूलतः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का निवासी है और वर्तमान में कोरबा के बांधपारा गाड़ाफादा क्षेत्र में रह रहा था।
शिकायत में आरोपी द्वारा अभद्र व्यवहार, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की बात सामने आई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसी दौरान उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जिसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी अतिरिक्त कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है,,कोरबा पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से साफ है कि जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी रखते हुए अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस की अपील: आम नागरिक किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें