Bilaspur korba news-" राखड़ के सैलाब में जिंदा दफन हुआ"जेसीबी ऑपरेटर,,,,, दिल दहला देने वाली घटना,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
बिलासपुर /कोरबा -छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। एचटीपीपी प्लांट से लगे ग्राम झाबू में रविवार दोपहर राखड़ डेम का तटबंध अचानक टूट गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डेम में अचानक दबाव बढ़ने से राख का सैलाब बह निकला। मौके पर काम कर रहा एक JCB ऑपरेटर इस मलबे की चपेट में आ गया और मशीन सहित दब गया।
भारी राख के दबाव के कारण ऑपरेटर को बचाने का मौका नहीं मिला और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने प्लांट प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि डेम की सुरक्षा को लेकर पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी नाराज़गी का माहौल है। औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।फिलहाल प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुटा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें