Bilaspur korba news-"दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या के बाद सिर लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी, पुलिस ने किया""गिरफ्तार,,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,,
दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या के बाद सिर लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुर /कोरबा- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में एक युवक ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी के व्यवहार से पूरे गांव में दहशत फैल गई और लोग स्तब्ध रह गए।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सालिक राम यादव ने कथित रूप से पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में चरित्र संदेह को विवाद की वजह बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
घटना के समय घर में बच्चों की मौजूदगी बताई जा रही है, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी और देखरेख का काम करता था और वहीं अपने परिवार के साथ रहता था।
वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों का माहौल है।सूचना मिलते ही रजगामार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और हर पहलू को बारीकी से खंगाला जा रहा है। साथ ही, घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों को स्पष्ट करने के लिए पूछताछ जारी है।
इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और लोगों के बीच सुरक्षा व सामाजिक मुद्दों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें