Bilaspur korba news -" मिथुन चक्रवर्ती को पुलिस ने किया उड़ीसा से गिरफ्तार,,,, पश्चिम बंगाल का गैंग कोरबा पुलिस की गिरफ्त मे,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
ज्वेलरी चोरी का 18 घंटे में खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार

बिलासपुर /कोरबा- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने तेज़ और सटीक कार्रवाई करते हुए ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की घटना का महज 18 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की ज्वेलरी और वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद किया है।घटना कैसे हुई,,,,
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एमपीटी नगर निवासी अखिल कुमार देवांगन ने थाना सिविल लाइन रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:15 बजे उनकी “दिव्या ज्वेलर्स” दुकान में तीन महिलाएं ग्राहक बनकर आईं। आभूषण देखने के दौरान उन्होंने चालाकी से दुकानदार का ध्यान भटकाया और मौका पाकर सोने के जेवर लेकर फरार हो गईं।पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया और मुखबिरों को सक्रिय किया गया। शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में लगे कैमरों और जिला ऑटो संघ से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई।लगातार पीछा करते हुए पुलिस टीम ने उड़ीसा के संबलपुर से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी,,पुलिस ने पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के रहने वाले 5 आरोपियों को पकड़ा है,
 जिनमें नासिर मोल्ला, उसकी पत्नी सजना बीबी, मिथुन चक्रवर्ती, तापसी दास और गुलापी दास शामिल हैं।बरामदगी,,पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई दो सोने की चेन और एक सोने का लॉकेट बरामद किया है, जिनकी कुल कीमत करीब 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई XUV300 कार भी जब्त की गई है।चोरी का तरीका,,जांच में सामने आया है कि यह गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात करता था। गिरोह की महिलाएं पहले ग्राहक बनकर दुकानों में प्रवेश करती थीं और आभूषण देखने के दौरान दुकानदार या कर्मचारियों को उलझाए रखती थीं। इसी बीच उनके साथी चोरी को अंजाम देकर मौके से निकल जाते थे।वारदात के तुरंत बाद आरोपी वाहन से तेजी से शहर छोड़कर दूसरे राज्य में पहुंच जाते थे, जिससे उनकी पहचान और गिरफ्तारी मुश्किल हो जाती थी।अन्य राज्यों में भी सक्रिय,,पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह पश्चिम बंगाल के राणाघाट, मालदा और सिलीगुड़ी समेत कई इलाकों में इसी तरह की घटनाएं कर चुका है। साथ ही छत्तीसगढ़ के अन्य बड़े शहर भी इनके निशाने पर थे। पुलिस अब इनके पुराने मामलों की जांच में जुटी है।कानूनी कार्रवाई,,मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(A) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।पुलिस की अपील,,,कोरबा पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाएं और उन्हें चालू हालत में रखें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,