Bilaspur news-"बहतराई अटल चौक में कृष्ण मंदिर का 19वां वार्षिक उत्सव सम्पन्न,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बहतराई अटल चौक में कृष्ण मंदिर का 19वां वार्षिक उत्सव सम्पन्न,,,,

बिलासपुर- बहतराई अटल चौक स्थित भगवान योगेश्वर कृष्णा मंदिर में 19वां वार्षिक उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।
ज्ञात हो कि मंदिर का निर्माण वर्ष 1995 में अजय शर्मा के पिता स्वर्गीय कृष्ण शर्मा एवं माता नर्मदा बाई शर्मा द्वारा प्रारंभ किया गया था। वर्तमान में मंदिर का संचालन उनके आदर्शों और संस्कारों के अनुरूप किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा मिल रहा है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, वीरेंद्र गहवई,,,, बिलासपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सह सचिव हरिकिशन गंगवानी, वरिष्ठ पत्रकार रवि एस शुक्ला सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए मंदिर परिवार को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंदिर संचालक वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा एवं मीना शर्मा द्वार आए हुए,,, श्रद्धालुओं का शरबत पिलाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात भजन कीर्तन के 19वी वर्ष गांठ सम्पन्न हुई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,