Bilaspur news-"रतनपुर में बदमाशों पर पुलिस का बड़ा एक्शन""चाकूऔर कट्टा लेकर राहगीरों को धमकाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए""जेल,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
रतनपुर में बदमाशों पर पुलिस का बड़ा एक्शन
चाकू और कट्टा लेकर राहगीरों को धमकाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल,,,,
बिलासपुर (रतनपुर) – जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में आम लोगों में दहशत फैलाने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी खुलेआम धारदार हथियार और कट्टा लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहे थे। क्या है पूरा मामला?दिनांक 04 अप्रैल 2026 को रतनपुर थाना पुलिस को फोन के जरिए सूचना मिली कि रानीगांव मेन रोड पर दो व्यक्ति आम लोगों को चाकू और कट्टा दिखाकर आतंक मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए टीम गठित की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई मे थाना प्रभारी अंशिका जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से: 01 धारदार चाकू 01 कट्टा नुमा हथियार, घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपीयो मे नबीदाद खान (42 वर्ष) – निवासी करैहापारा, रतनपुर,दीशू कोरी (23 वर्ष) – निवासी रानीगांव, रतनपुर दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
टीम का सराहनीय योगदान
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशिका जैन के साथ निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सउनि नरेश गर्ग, आरक्षक देवानंद चंद्राकर, पवन ठाकुर, हरनारायण नेटी और रामकुमार साहू की अहम भूमिका रही। पुलिस का यह साफ संदेश है कि रतनपुर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे तत्वों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें