Bilaspur news-"स्वास्थ्य के लिए प्रेस क्लब का बड़ा कदम—बिलासपुर में 2 दिवसीय""नि:शुल्क चिकित्सा शिविर,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
स्वास्थ्य के लिए प्रेस क्लब का बड़ा कदम—बिलासपुर में 2 दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर,,,,,
प्रेस क्लब की पहल—बिलासपुर में 13-14 अप्रैल को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
बिलासपुर-बिलासपुर प्रेस क्लब एक बार फिर सामाजिक सरोकारों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए 13 एवं 14 अप्रैल 2026 को नि:शुल्क पंचतत्व एवं एक्यूपंचर चिकित्सा शिविर का आयोजन कर रहा है। ग्राम विकास गतिविधि आरोग्य संस्थानम के सहयोग से आयोजित यह शिविर आम जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की एक बड़ी सौगात साबित होगा।शिविर का आयोजन सदर बाजार रोड स्थित राघवेंद्र राव सभा भवन में किया जाएगा,
जहां सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मरीजों को निःशुल्क जांच, परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।प्रेस क्लब की इस पहल का उद्देश्य न केवल लोगों को वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों से जोड़ना है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। शिविर में सिरदर्द, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, साइटिका, त्वचा रोग, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, थायरॉइड, अनिद्रा, मानसिक तनाव और महिलाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का उपचार किया जाएगा।इस दौरान पंचतत्व विशेषज्ञ डॉ. धीरेंद्र यादव तथा एक्यूपंचर विशेषज्ञ डॉ. अवंतिका अग्रवाल और डॉ. अर्चना अग्रवाल अपनी सेवाएं देंगे।प्रेस क्लब की यह पहल समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण का एक सशक्त उदाहरण बनकर सामने आई है, जिससे सैकड़ों लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें