Bilaspur news-"बिलासपुर पुलिस की ईमानदारी की मिसाल: 3 लाख का खोया बैग""सुरक्षित लौटाया"""
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
बिलासपुर पुलिस की ईमानदारी की मिसाल: 3 लाख का खोया बैग""सुरक्षित लौटाया"""
बिलासपुर- शहर में एक बार फिर पुलिस की सजगता और ईमानदारी की सराहनीय मिसाल सामने आई है। सरकंडा थाना पुलिस ने करीब 3 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी और कपड़ों से भरा बैग उसके असली मालिक को सुरक्षित सौंपकर उत्कृष्ट कार्य किया है।मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 अप्रैल 2026 की देर रात लगभग 1:30 बजे झारखंड के पलामू जिले के हैदर नगर निवासी शेख आलमगीर (27 वर्ष) अपने ससुराल बिलासपुर आए थे।
बस से उतरने के बाद वे जल्दबाजी में शिवघाट के पास अपना बैग भूलकर चले गए, जिसमें कीमती जेवर और कपड़े रखे हुए थे।इसी दौरान रात्रि गश्त पर तैनात सरकंडा पुलिस को लावारिस बैग मिलने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बैग को सुरक्षित थाने में जमा किया और उसके असली मालिक की तलाश शुरू की।सीसीटीवी फुटेज बना अहम सुराग,,,,पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की, जिससे बैग के मालिक की पहचान संभव हो सकी। जांच के बाद बैग शेख आलमगीर का होना पुष्टि हुआ। उन्हें थाने बुलाकर बैग की पहचान कराई गई और ताला खुलवाया गया।
बैग में मौजूद सामान की जांच करने पर उसमें करीब 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और कपड़े सुरक्षित पाए गए। अपना खोया सामान सुरक्षित पाकर शेख आलमगीर ने बिलासपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस की जिम्मेदारी और ईमानदारी की सराहना
इस पूरे मामले में सरकंडा पुलिस की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी की हर ओर प्रशंसा हो रही है।
यह घटना न केवल पुलिस की कार्यशैली को दर्शाती है, बल्कि आम जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत करती है।
बिलासपुर पुलिस का यह कार्य यह साबित करता है कि कानून व्यवस्था के साथ-साथ जनता की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। ऐसी घटनाएं पुलिस और जनता के रिश्ते को और मजबूत बनाती हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें