Bilaspur news-"खौफनाक लूट की एक सिहराने वाली दर्दनाक व खौफनाक रात,,,,5 गिरफ्तार""3 नाबालिग़ भी,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
खौफनाक लूट की एक सिहराने वाली दर्दनाक व खौफनाक रात,,,,
बिलासपुर /रायपुर -राजधानी रायपुर की रात…घड़ी में करीब 1:30 बजे का समय…सड़कें लगभग सुनसान… और हवा में अजीब सा सन्नाटा।दतरेंगा का रहने वाला भूषण साहू अपनी दो परिचित बालिकाओं के साथ घर लौट रहा था। उन्हें क्या पता था कि यह रात उनकी जिंदगी की सबसे डरावनी रात बनने वाली है… सन्नाटे में अचानक हमला,जैसे ही वे सेजबहार स्थित शुभम ऑटो पार्ट्स के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के करीब पहुंचे, पीछे से आती मोटरसाइकिलों की आवाज़ ने सन्नाटे को चीर दिया।दो बाइकों पर सवार 5 बदमाश पल भर में उनके सामने आकर रुके…कुछ समझ पाते, उससे पहले ही—डंडों से सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार,,,चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी,,बालिकाओं के साथ मारपीट और बदसलूकी,कपड़े तक फाड़ दिए गए
चीखें गूंजती रहीं… लेकिन सुनने वाला कोई नहीं था। लूट का खौफनाक मंजर""हमलावरों ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए:,गले की चेन और ताबीज छीना,2 मोबाइल फोन लूट लिए,मोटरसाइकिल तक छीनकर फरार हो गए,कुछ ही मिनटों में सब कुछ खत्म…पीछे रह गया सिर्फ डर, दर्द और सन्नाटा। पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुऐ,,घटना की शिकायत मिलते ही मुजगहन थाना पुलिस हरकत में आई।
थाना टीम, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने मिलकर जाल बिछाया और कुछ ही समय में—
2 शातिर आरोपी गिरफ्तार,3 नाबालिग पकड़े गए
बरामदगी में मिला:2 बाइक,2 मोबाइल,चाकू और डंडे
लूट का पूरा सामान आरोपी कौन निकले?
चेतन नामदेव – पहले भी कई मामलों में शामिल
नितिन ध्रुव,,3 नाबालिग,,पुलिस के अनुसार, ये आरोपी पहले भी शहर के अलग-अलग इलाकों में वारदात कर चुके हैं।
डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल के मुताबिक,“सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में भेजा जा रहा है, जांच जारी है।”अब डरावना सवाल यह है कि इस घटना ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या रायपुर की सड़कों पर अब देर रात निकलना सुरक्षित है?खासकर महिलाओं के साथ हुई बदसलूकी ने इस वारदात को और भी भयावह बना दिया है। अंत में…उस रात का सन्नाटा अब भी गूंज रहा है…
और याद दिला रहा है कि खतरा कभी भी, कहीं भी सामने आ सकता है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है…
लेकिन शहर की रातों का डर अभी भी बाकी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें