Bilaspur news-"CGMSC घोटाला मामला: ACB/EOW ने कोर्ट में पेश किया""3500 पन्नों का चालान"""4 आरोपियों पर कार्रवाई,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
CGMSC घोटाला मामला: ACB/EOW ने कोर्ट में पेश किया 3500 पन्नों का चालान, 4 आरोपियों पर कार्रवाई
बिलासपुर /रायपुर -राज़धानी में बहुचर्चित CGMSC (छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन) घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) एवं आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष न्यायालय में विस्तृत चालान पेश किया है। यह चालान 3500 पन्नों से अधिक का बताया जा रहा है, जिसमें मामले से जुड़े अहम साक्ष्य और जांच निष्कर्ष शामिल हैं।
यह चालान ACB/EOW के विशेष न्यायाधीश नीरज शर्मा की अदालत में प्रस्तुत किया गया। इस बार जांच एजेंसी ने कुल 4 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया है, जिनमें अभिषेक कौशल, राकेश जैन, प्रिंस कोचर और कुंजल शर्मा के नाम शामिल हैं।आरोपियों की भूमिका,जांच में सामने आया है कि—अभिषेक कौशल रिकॉर्डर्स मेडिकेयर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का संचालक है,राकेश जैन शारदा इंडस्ट्रीज का मालिक है,प्रिंस कोचर रिकॉर्ड्स कंपनी में लायजिंग ऑफिसर के तौर पर कार्यरत है और शशांक चौपड़ा का रिश्तेदार बताया जा रहा है,,कुंजल शर्मा डायसिस डायग्नोस्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में मार्केटिंग हेड है,,जेल में बंद हैं सभी आरोपी चारों आरोपी वर्तमान में रायपुर सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।,अब तक 10 आरोपियों के खिलाफ चालान,,इस मामले में ACB/EOW पहले ही 6 अन्य आरोपियों के खिलाफ चालान पेश कर चुकी है। ताजा कार्रवाई के साथ अब तक कुल 10 आरोपियों के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया जा चुका है।जांच अभी जारी,,जांच एजेंसियों का कहना है कि मामले की पड़ताल अभी जारी है और आने वाले समय में और भी खुलासे हो सकते हैं। घोटाले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी बारीकी से जांच की जा रही है।यह मामला प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र से जुड़े बड़े वित्तीय अनियमितताओं का है, जिस पर सरकार और जांच एजेंसियों की नजर बनी हुई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें