Bilaspur news-"DIG/SSP रजनेश सिंह ने की आम जनता से अपील""फरार आरोपियों पर पुलिस सख्त — सूचना देने वालों को मिलेगा"इनाम,,,, पहचान रखी जाएगी"गोपनीय,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
DIG/SSP रजनेश सिंह ने की आम जनता से अपील""फरार आरोपियों पर पुलिस सख्त — सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम

 बिलासपुर -जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने विभिन्न थानों में दर्ज गंभीर अपराधों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की है। पुलिस ने इन आरोपियों की सूचना देने वाले व्यक्तियों के लिए प्रत्येक आरोपी पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। किन-किन आरोपियों पर घोषित हुआ इनाम,,,पुलिस के अनुसार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों में कई आरोपी लंबे समय से फरार हैं। इनमें प्रमुख रूप से—थाना सकरी: प्रशांत तिवारी (30 वर्ष, काठाकोनी), रोनक धुर्वे (40 वर्ष, आसमा सिटी सकरी)थाना तोरवा: मोनिस हटकेश्वर, वासू हटकेश्वर, हनी हटकेश्वर (निवासी बापूनगर), पवन कुमार यादव (ग्राम डूउंगा, जिला जांजगीर-चांपा), हिम बहादूर सोनार (सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल)थाना कोटा: धार्मिक भाई सवन्नी (राधाकृष्णा अपार्टमेंट, सूरत, गुजरात), संतोष कुमार पोर्ते (जेमरा, जिला कोरबा)थाना तखतपुर: परमेश्वर वैष्णव (जनकपुर रोड, तखतपुर)थाना बिल्हा: गुरुजी उर्फ मेवालाल टंडन (55 वर्ष, बीरगांव, जिला मुंगेली) पुलिस की अपील,पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है,,,
 कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी में आम नागरिकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। जो भी व्यक्ति इन फरार आरोपियों के संबंध में पुख्ता सूचना देगा, उसे गोपनीय तरीके से ₹5000 का इनाम दिया जाएगा।
 संपर्क के लिए नंबर,,सूचना देने के लिए नागरिक निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर: 07752-223330
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर): 9479193002
पुलिस नियंत्रण कक्ष: 07758-228504, 9479193099
थाना सकरी: 9479191721
थाना तोरवा: 9479193021
थाना कोटा: 9479193028
थाना तखतपुर: 9479193027
थाना बिल्हा: 9479193038
 कानून व्यवस्था मजबूत करने की पहल,पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी से जिले में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी। साथ ही अपराधियों में डर का माहौल बनेगा और आम जनता को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे बिना डर के आगे आएं और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,