Bilaspur news-"सिम्स अस्पताल में अल्पसंख्यक मोर्चा का विरोध""“Go Back”"""के नारों से गूंजा परिसर,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
सिम्स अस्पताल में अल्पसंख्यक मोर्चा का विरोध, “Go Back”"""के नारों से गूंजा परिसर

बिलासपुर- पेंडरवा मामले को लेकर सिम्स अस्पताल में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब पीड़ित परिजनों?? व समाज सेवियों ने अल्पसंख्यक मोर्चा के खिलाफ खुला विरोध प्रदर्शन किया। 
इस दौरान “Go Back” के नारों से अस्पताल परिसर गूंज उठा और मौके पर काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही।समाज सेवियों ने बताया कि पेंडरवा घटना के बाद पिछले 5 दिनों से लगातार मेहनत कर सभी पीड़ितों का इलाज सिम्स अस्पताल में कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल 13 वर्षीय बच्ची अलीशा (परी) को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था, जिसके लिए घटना वाली रात काफी संघर्ष करना पड़ा।बताया गया कि देर रात प्रयासों के बाद बच्ची का सफल ऑपरेशन कराया गया।
 ऑपरेशन के बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। अल्हम्दुलिल्लाह, अगले ही दिन सुबह बच्ची को होश आ गया।हालांकि, दूसरे दिन से उसे पेट में जलन और हाथ में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद तत्काल दवाइयों और उपचार की व्यवस्था की गई। फिलहाल हालत स्थिर, अफवाहों से बचने की अपील""समाज सेवियों ने स्पष्ट किया कि अलीशा (परी) की हालत अभी पूरी तरह नियंत्रण में है और सुधार हो रहा है। लोगों से अपील की गई है,, कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।इस पूरे मामले को लेकर समाज के लोगों ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है,कि दो दिन बाद रैली निकाली जाएगी। इसमें लापरवाह पुलिसकर्मियों के निलंबन, दोषियों को कड़ी सजा, बुलडोजर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की जाएगी।
इस दौरान कई समाजसेवियों का सक्रिय सहयोग रहा, जिनमें प्रमुख रूप से खालिद खान, सज्जू खान, फज़ले रसूल, जफर खान, अलीम अंसारी, नुरुल हुदा, इमरान खान, अख्तर भाई, वली भाई, हसन भाई, जुबैद भाई, वाहिद सिद्दीकी, वसीम अंसारी और अलीमुद्दीन अंसारी शामिल रहे। अपील प्रशासन और समाजसेवियों ने आमजन से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या अफवाहें न फैलाने की अपील की है।यह जानकारी समाज सेवियों द्वारा दिया गया!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,