Bilaspur news-"NSUI का विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप: अनियमितताओं और नियुक्तियों की जांच की मांग, 7 दिन में जवाब नहीं तो आंदोलन की चेतावनी,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
NSUI का विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप: अनियमितताओं और नियुक्तियों की जांच की मांग, 7 दिन में जवाब नहीं तो आंदोलन की चेतावनी,,,,

बिलासपुर -गुरुवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व  में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति ललित प्रकाश पटेरिया को विभिन्न कॉलेजों की अनियमितताओं, विश्वविद्यालय में मूर्तियों के अनावरण एवं कुलसचि तारणीश गौतम के पदभार के बाद की गई नियुक्तियों के संबंध में ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की गई।एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि पिछले कई महीनों से अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित महान वीरांगना रानी दुर्गावती एवं महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा जी की मूर्ति का अनावरण नहीं किया गया है,,जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है, क्योंकि विश्वविद्यालय का ऐसा कृत्य केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास, आदिवासी अस्मिता और वीर बलिदानियों के सम्मान के साथ सीधा सीधा अपमान है। 
जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने यह भी बताया कि एनएसयूआई छात्र संगठन द्वारा पूर्व के वर्ष में लगभग 8-10 महीनों से विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों में व्याप्त अनियमितताओं उन महाविद्यालयों द्वारा एक ही परिसर, कक्षा भूमि भवन में ही यूजी पीजी के पाठ्यक्रमों के अलावा अन्य पाठ्यक्रम बीएड फार्मेसी स्कूल लॉ जैसे पाठ्यक्रम का संचालन नियमों की अवहेलना करते हुए नियामक संस्थाओं के नियमों का उल्लंघन करते हुए शिक्षा का व्यवसायीकरण किया जा रहा है। NSUI ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध कई महाविद्यालयों में लंबे समय से गंभीर अनियमितताएँ चल रही हैं। B.Ed महाविद्यालयों में बिना उपस्थिति के प्रवेश (non-attending admission), बायोमेट्रिक प्रणाली का अभाव तथा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की अवैध वसूली जैसे गंभीर मामले सामने आए हैं। इसके अतिरिक्त NSUI ने विश्वविद्यालय में की गई नियुक्तियों को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। संगठन ने मांग की है कि वर्तमान कुलसचिव, तारणीश गौतम जी के पदभार ग्रहण दिनांक 11/08/2025 से अब तक की गई सभी नियुक्तियों की जानकारी, चयन प्रक्रिया एवं नियुक्ति पत्र सार्वजनिक किए जाएं, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
इस विषय को कुलपति ललित प्रकाश पटेरिया ने गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों अतुल दुबे और नेहा यादव को अपने कार्यालय में बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं एक माह के भीतर महाविद्यालयों की जांच कर उचित कार्यवाही करने एवं संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही विश्वविद्यालय में स्थापित मूर्तियों के अनावरण के संबंध में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने 7 दिवस के भीतर संतोषजनक जवाब देते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की गई। NSUI ने स्पष्ट किया है कि यदि 22 अप्रैल 2026 तक सभी मांगों पर संतोषजनक कार्यवाही नहीं की जाती है, तो 23 अप्रैल 2026 को NSUI द्वारा स्वयं प्रतिमाओं का अनावरण किया जाएगा,जिसके लिए इसी पत्र के माध्यम से कुलपति,कुलसचिव और विश्वविद्यालय प्रशासन को निमंत्रण दिया है। साथ ही, महाविद्यालयों में व्याप्त अनियमितताओं एवं गड़बड़ियों के विरोध में विश्वविद्यालय परिसर में उग्र आंदोलन, घेराव एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी,ज्ञापन सौंपने में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के साथ प्रदेश सचिव लोकेश नायक, जिला उपाध्यक्ष सुमित शुक्ला, जिला महासचिव शुभम जायसवाल, जिला महासचिव शिवांश पाठक, जिला महासचिव प्रवीण साहू, विपिन साहू, पुष्कर पाल, आवेश डल्ला, राकेश तिवारी, आकाश सिंह, सोनू, मनीष, शिवम सिंह, किसलेश नेताम आदि एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,