Bilaspur news-"RTO दफ्तर मे ACB की बड़ी कार्रवाई मे RTO बाबू 14 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ""गिरफ्तार,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिग ब्रेकिंग न्यूज़ : RTO में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, ACB की रेड,,,,RTO बाबू गिरफ्तार,,,


गाड़ी के दस्तावेज तैयार कराने का था, जिसके लिए आरोपी लगातार पैसे की मांग कर रहा था। परेशान होकर प्रार्थी ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।

बिलासपुर /रायपुर-राजधानी रायपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरटीओ दफ्तर में पदस्थ एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, RTO कार्यालय में कार्यरत डेटा एंट्री ऑपरेटर शोभा राम देवांगन को ACB की टीम ने 14 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी ने एक फाइनेंस गाड़ी का नाम ट्रांसफर करने के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की थी, लेकिन सौदे के तहत प्रार्थी ने उसे 14 हजार रुपये दिए।बताया जा रहा है कि यह मामला चोला मंडलम फाइनेंस से जुड़ी गाड़ी के दस्तावेज तैयार कराने का था, जिसके लिए आरोपी लगातार पैसे की मांग कर रहा था। परेशान होकर प्रार्थी ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।
ACB की टीम ने पूरी योजना के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया और मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली। लगातार मिल रही थीं शिकायतें,सूत्रों के अनुसार, रायपुर आरटीओ में परिवहन संबंधी कार्यों के लिए अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा कमीशनखोरी की शिकायतें लंबे समय से सामने आ रही थीं। आम नागरिकों को छोटे-छोटे कामों के लिए भी अतिरिक्त पैसे देने पड़ते थे।इस बड़ी कार्रवाई के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि RTO कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। ACB की इस कार्रवाई को विभाग में एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। फिलहाल ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,