Bilaspur news-"भीषण आग—सैकड़ों ट्रक पैरा बंडल जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
रतनपुर के लालपुर में भीषण आग—सैकड़ों ट्रक पैरा बंडल जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका,,,,

बिलासपुर -जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लालपुर में आज दोपहर करीब 1:30 बजे एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, लालपुर स्थित एक प्लॉट में रखे सैकड़ों ट्रक पैरा (बायोगैस में उपयोग होने वाले) के बंडलों में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
बताया जा रहा है कि यह प्लॉट बिलासपुर निवासी पंकज अग्रवाल का है, जहां बड़ी मात्रा में पैरा बंडल संग्रहित किए गए थे। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में सैकड़ों ट्रक पैरा जलकर खाक हो गए।
 दमकल और पुलिस मौके पर घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है। वहीं रतनपुर पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है। भारी नुकसान की आशंका सूत्रों के मुताबिक इस आगजनी में लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
 हालांकि, आग पूरी तरह बुझने के बाद ही वास्तविक नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा। आग लगने का कारण अज्ञात फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा कैसे हुआ।
 स्थिति नियंत्रण में लाने की कोशिश जारी दमकल कर्मचारी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के इलाके को खाली कराया जा रहा है।इस बड़ी घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
अपडेट के लिए जुड़े रहें…

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,