Bilaspur news-"दिल दहला देने वाली खबर — टावर से कूदकर युवक ने दी जान"""तनाव बना कारण,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
दिल दहला देने वाली खबर — टावर से कूदकर युवक ने दी जान, तनाव बना वजह
बिलासपुर /दुर्ग -जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 21 वर्षीय युवक ने टावर से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि छोटी-सी बात भी कभी-कभी कितना बड़ा रूप ले सकती है।
जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बीएसपी अस्पताल के पीछे स्थित टाउनशिप क्षेत्र में एक युवक ने टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही नंदिनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल की जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतक की पहचान आकाश चंद्रिका पुरे (21 वर्ष) के रूप में हुई, जो टाउनशिप क्षेत्र का निवासी और डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर का छात्र था। शुरुआती जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट में भी यह सामने आया है कि मामला आत्महत्या का है।
जांच के दौरान एक अहम बात सामने आई—घटना के एक दिन पहले आकाश का वाहन घर के पास दीवार से टकरा गया था, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। इस घटना के बाद से वह मानसिक तनाव में था। परिजन घर पर मौजूद नहीं थे और उसे इस बात का डर सता रहा था कि उन्हें पता चलने पर डांट पड़ेगी। इसी भय और तनाव में आकर उसने यह गंभीर कदम उठा लिया।पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।यह घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि जीवन की किसी भी समस्या का समाधान इस तरह का कदम नहीं हो सकता। परिवार, दोस्तों या भरोसेमंद लोगों से बात करना ही मुश्किल वक्त में सबसे बड़ा सहारा होता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें