Bilaspur news-"बिग ब्रेकिंग न्यूज़-"अस्पताल के चौथे फ्लोर की छत गिरी ""कई मरीज घायल"""अस्पताल में मचा हड़कंप,,,,

 शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
                         ( फाइल और ओरिजिनल फोटो)
बिग ब्रेकिंग न्यूज़-"अस्पताल के चौथे फ्लोर की छत गिरी, कई मरीज घायल"""अस्पताल में मचा हड़कंप



बिलासपुर /रायपुर- राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित आईएलएस अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के चौथे फ्लोर की छत अचानक गिरने से कई मरीज घायल हो गए, जिससे पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब चौथे फ्लोर पर मरीजों का इलाज चल रहा था। अचानक छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां मौजूद मरीज और स्टाफ इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अन्य वार्ड में शिफ्ट किया और उनका उपचार शुरू किया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह निर्माण कार्य में लापरवाही या भवन की जर्जर स्थिति को माना जा रहा है, 
                    ( फाइल और ओरिजिनल फोटो )
हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और भवन की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस हादसे ने स्वास्थ्य सुविधाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,