Bilaspur news-" भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा""मखमूर इकबाल खान का बिलासपुर दौरे पर ग्रामीण "अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान के द्वारा जोरदार स्वागत,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा""मखमूर इकबाल खान का बिलासपुर दौरे पर ग्रामीण "अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान के द्वारा जोरदार स्वागत,,,,
स्थापना दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान का बिलासपुर दौरा, कई कार्यक्रमों में लिया हिस्सा
बिलासपुर- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान का न्यायधानी बिलासपुर में व्यस्त दौरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के संदेश को आगे बढ़ाया।सुबह 10:30 बजे रायपुर स्थित निवास से प्रस्थान करने के बाद वे 11:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पश्चात 11:30 बजे वे बिलासपुर के लिए रवाना हुए।
दोपहर करीब 1:00 बजे बिलासपुर पहुंचकर उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, धरमलाल कौशिक के निज -निवास पहुंचकर"शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की।इसके बाद दोपहर 2:00 बजे शहर के सूर्या चौक, चिंगराजपारा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उन्होंने सहभागिता की। यह कार्यक्रम बेलतरा विधायक, सुशांत शुक्ला व मोहित जायसवाल अध्यक्ष ग्रामीण बिलासपुर के मार्गदर्शन व निर्देशन अनुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फैजान खान उर्फ शिबू प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री तौसीफ खान प्रदेश मीडिया प्रभारी शाहीद रज़ा मन की बात प्रभारी,सिकंदर खान,प्रदेश, जिला एवं ग्रामीण स्तर के पदाधिकारियों ने मखमूर इकबाल खान का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसमे जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया खान, के साथ रायपुर वार्ड क्रमांक 58 पार्षद स्वप्निल मिश्रा पूर्व महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा भी साथ दौरे मे रही ।कार्यक्रम के दौरान राहगीरों को भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए ठंडा पानी, फल एवं शरबत का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य को स्थानीय लोगों ने सराहा।
मीडिया से बातचीत में मखमूर इकबाल खान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों के हित में कार्य करती है और “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ समाज के हर तबके को साथ लेकर चलती है।
इसके बाद दोपहर 3:00 बजे उन्होंने सिम्स अस्पताल पहुंचकर पेंडरवा-रतनपुर हत्याकांड में घायल परिजनों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।शाम 4:00 बजे वे लूथरा शरीफ के लिए रवाना हुए, जहां 5:00 बजे दरगाह में हाजिरी लगाकर इंतजामिया कमेटी से मुलाकात की। इसके पश्चात संध्या 6:00 बजे दादी अम्मा साहिबा के उर्स कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।
दिनभर के व्यस्त कार्यक्रमों के बाद वे शाम को ही रायपुर के लिए प्रस्थान कर गए।इस पूरे दौरे के दौरान संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों पर विशेष जोर देखने को मिला।इस अवसर पर मुशर्रफ ख़ान (जिलाध्यक्ष)फ़ैज़ान अहमद (प्रदेश कोषाध्यक्ष)सलामुद्दीन अशरफी (प्रदेश कार्यसमिति)तौसीफ ख़ान,शाहिद रज़ा
सिकंदर ख़ान टीपू ख़ान (जिला मंत्री)प्रणव शर्मा (जिला मंत्री)जय वधवानी (पार्षद)रानी सैलेश देवांगन (पार्षद)
वासित अली (ज़िलामहामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण)
एजाज ख़ान ( जिला उपाध्यक्ष)फ़ारूख़ क़ुरैशी (मीडिया प्रभारी)सुल्तान क़ुरैशी (जिला कार्यालय मंत्री)डॉ उस्मान गनी(जिला मीडिया सह प्रभारी)यूनुस ख़ान (जिला मंत्री)
अली अब्बास ( जिला कार्यसमिति)राजिक शेख़ (मंडल अध्यक्ष पूर्वी बेलतरा,बाबा ख़ान (मंडल महामंत्री)हासिम ख़ान (मंडल महामंत्री)नज़ीर ख़ान बाबू (मंडल उपाध्यक्ष)
रेहान ख़ान ( मंडल उपाध्यक्ष)समीर ख़ान (मंडल मंत्री)
सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण जिले एवं मंडल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें