Bilaspur news-"पुलिस क्वार्टर में महिला आरक्षक की संदिग्ध मौत से सनसनी,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
पुलिस क्वार्टर में महिला आरक्षक की संदिग्ध मौत से सनसनी

बिलासपुर /रायपुर -राजधानी रायपुर से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आज़ाद चौक थाना क्षेत्र स्थित पुलिस क्वार्टर में एक महिला आरक्षक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।मृतक महिला पुलिसकर्मी की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है, जो पुलिस कॉलोनी में ही निवास करती थीं।
 प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। जब सहकर्मियों को इस घटना की जानकारी मिली, तो तुरंत मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया गया, जहां उनका शव फंदे पर लटका मिला।घटना की सूचना मिलते ही आज़ाद चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर किसी साजिश के तहत हत्या की गई है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही मृतका के सहकर्मियों, परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।सूत्रों के मुताबिक, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है—चाहे वह पारिवारिक तनाव हो, ड्यूटी से जुड़ा दबाव या कोई अन्य कारण। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो सकेगा।इस घटना ने न सिर्फ पुलिस विभाग बल्कि पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। अब सबकी निगाहें जांच और पीएम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे इस रहस्यमयी मौत से पर्दा उठ सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,