Bilaspur news-"बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात: धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश बनी""वजह?
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात: धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश बनी""वजह?
बिलासपुर- न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनीबस्ती जरहाभाठा में गुरुवार रात एक सनसनीखेज हमले की घटना सामने आई है। यहां एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 8:45 बजे की है। घायल युवक की पहचान साहिल बघेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले के ही रहने वाले चुक्का रात्रे ने साहिल को बातचीत के बहाने अपने पास बुलवाया था। जैसे ही साहिल मौके पर पहुंचा, पहले से घात लगाए आरोपी और उसके साथियों ने उस पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया।हमले में साहिल को पीठ और पेट के पास गंभीर चोटें आई हैं,
जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह साहिल की जान बचाई। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत थाने और फिर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस की कार्रवाई तेज घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद से फरार हैं।पुरानी रंजिश का मामला प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।
इलाके में दहशत का माहौल घटना के बाद से मिनीबस्ती जरहाभाठा क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना से सहमे हुए हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए,,, आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें