Bilaspur news-"डॉ सलीम राज व इकबाल मखमूर खान ने लूतरा शरीफ व दादी अम्मा की दरगाह में चादर पेश कर मांगी अमन-चैन की दुआ"भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किए विविध आयोजन,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
डॉ सलीम राज व इकबाल मखमूर खान ने लूतरा शरीफ व दादी अम्मा की दरगाह में चादर पेश कर मांगी अमन-चैन की दुआ"भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किए विविध आयोजन,,,,

बिलासपुर- भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में बिलासपुर जिले में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए, जहां अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमैन एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. सलीम राज तथा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इकबाल मखमूर खान लूतरा शरीफ और दादी अम्मा के उर्स के मुबारक मौके पर दौरे पर रहे।
बिलासपुर ग्रामीण अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष एजाज खान, मंडल अध्यक्ष अब्दुल निशार बेग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।
इसके बाद सभी अतिथियों ने शहंशाह-ए-छत्तीसगढ़ हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह की दरगाह में पहुंचकर चादर पेश की और देश में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। इस दौरान दरगाह परिसर में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही, जिससे माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक और उत्साहपूर्ण बना रहा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश उपकोषाध्यक्ष फैजान खान, जिलाध्यक्ष मुशर्रफ़ खान, जिला उपाध्यक्ष एजाज खान, मंडल अध्यक्ष अब्दुल निशार बेग, महामंत्री शेख हिमायतुल्लाह, उपाध्यक्ष दानिश खान, साजिद अली, मीडिया प्रभारी शौकत अंसारी, कोषाध्यक्ष अब्दुल रहमान, मंत्री शाहनवाज टीपू खान सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।इस आयोजन के माध्यम से पार्टी ने सामाजिक समरसता, धार्मिक सौहार्द और संगठन की मजबूती का संदेश दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,