Bilaspur news-"नकली सामग्री"बिलासपुर रायगढ़ अंबिकापुर में ताबड़तोड़ गोदाम व संस्थानों में छापेमार कार्रवाई,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
हाई कोर्ट के सख्त आदेश पर बड़ी कार्रवाई — नकली/उल्लंघनकारी सामान जब्त, पुलिस सुरक्षा में चला ऑपरेशन,,,,
बिलासपुर -बिलासपुर, सहित कई ज़िलों मे ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई,,,,, माननीय बॉम्बे उच्च न्यायालय के सख्त निर्देशों के बाद एक बड़ी कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कमर्शियल आईपी सूट से जुड़े इस मामले में न्यायालय द्वारा जारी कई आदेशों (24 नवंबर 2025, 15 दिसंबर 2025, 28 जनवरी 2026, 16 फरवरी 2026 और 17 मार्च 2026) के अनुपालन में कोर्ट द्वारा नियुक्त “कोर्ट रिसीवर” और उनके प्रतिनिधि “अतिरिक्त विशेष रिसीवर” ने पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की।क्या है पूरा मामला?
यह मामला एक कमर्शियल बौद्धिक संपदा (IP) विवाद से जुड़ा है, जिसमें यूनिलीवर (प्लेंटिफ) द्वारा आरोप लगाया गया कि बाजार में उनके ब्रांड से मिलते-जुलते या उल्लंघन करने वाले उत्पाद बेचे जा रहे हैं।
कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए:कोर्ट रिसीवर की नियुक्ति की और उनके प्रतिनिधि के रूप में अतिरिक्त विशेष रिसीवर को अधिकार दिए,ताकि संदिग्ध स्थानों पर जाकर वस्तुओं की जांच, जब्ती और रिकॉर्डिंग की जा सके,,पुलिस की भूमिका — सुरक्षा में हुआ ऑपरेशन,,कार्रवाई को सुरक्षित और बिना किसी बाधा के पूरा करने के लिए:पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर को आवेदन देकर सुरक्षा मांगी गई,,संबंधित थाना (तारबहार) को निर्देशित किया गया,
महिला पुलिस बल सहित पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई गई,,इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में पूरे ऑपरेशन को विधिसम्मत तरीके से अंजाम दिया गया।
कहाँ हुई कार्रवाई?कार्रवाई मुख्य रूप से:महादेव जनरल स्टोर्स (रवि
मंगलानी) के गोदाम और उससे जुड़े व्यापारिक परिसरों में की गई,,
क्या-क्या हुआ जब्त? (इन्वेंट्री का खुलासा)जांच के दौरान निम्नलिखित उत्पाद जब्त किए गए:1. सर्फ एक्सेल (80 ग्राम पैक)
कुल बोरियों से: 5280 पीस,2. रेड लेबल चाय पाउडर (1 किग्रा)
कुल: 80 पीस,,,इन उत्पादों को “उल्लंघनकारी/संदिग्ध” मानते हुए कोर्ट के आदेशानुसार जब्त किया गया।जब्ती के बाद क्या हुआ?जब्त सभी सामान को सूचीबद्ध (Annexure-B) किया गया
पूरी प्रक्रिया पक्षकारों की मौजूदगी में की गई,,सामान को प्लेंटिफ (यूनिलीवर) को सुपुर्द किया गया
आगे की कार्रवाई तक सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए,,कानूनी सख्ती का संदेश""इस कार्रवाई से साफ संकेत मिलता है कि:हाई कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे"नकली या ब्रांड उल्लंघन करने वाले उत्पादों पर कड़ी नजर रखी जा रही है
पुलिस और न्यायिक तंत्र मिलकर ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई कर रहे हैंमुख्य किरदार-अधिवक्ता हर्षवर्धन जोशी — अतिरिक्त विशेष रिसीवर,,मोहन जोशी — कार्रवाई में अधिकृत अधिकारी,,रवि मंगलानी — डिफेंडेंट (महादेव जनरल स्टोर्स)यह पूरा मामला एक हाई-प्रोफाइल कानूनी कार्रवाई का उदाहरण है, जहां:न्यायालय के आदेश प्रशासनिक समन्वय और पुलिस सुरक्षा तीनों के तालमेल से एक सुनियोजित ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। इसे ठीक पहले नकली सिगरेट की बड़ी मात्रा में खेप सहित रायगढ़ में भी बड़ी मात्रा में और अंबिकापुर में भारी मात्रा में नकली सामग्री पर छापेमार कार्रवाई की गई थी,,,,,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,