Bilaspur news-"छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और अनुशासन पर लिया गया""बड़ा निर्णय,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और अनुशासन पर लिया गया""बड़ा निर्णय,,,,
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक बिलासपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए,,,संगठन की मजबूती, अनुशासन और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में लिए गए कड़े निर्णयों से स्पष्ट कर दिया गया है, कि संगठन की गरिमा और अनुशासन सर्वोपरि है।
अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई का निर्णय
बैठक की अध्यक्षता कर रहे,,, पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया, कि संगठन को और अधिक गतिशील और अनुशासित बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण वैधानिक निर्णय लिए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है,कि:
दोहरी सदस्यता पर रोक: ऐसे पदाधिकारी या सदस्य जो किसी अन्य पत्रकार संगठन में भी पद पर आसीन हैं या सक्रिय सदस्य हैं, उनकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाएगी।
बैठकों में उपस्थिति अनिवार्य: बिना किसी पूर्व सूचना या ठोस कारण के संगठन की बैठकों से अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों की सदस्यता भी रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
सह सचिव का इस्तीफा स्वीकार
संगठनात्मक बदलाव के क्रम में, महासंघ के जिला सह सचिव कमल आर्या ने अपना त्यागपत्र जिला अध्यक्ष कमल दुसेजा को सौंपा। चर्चा के उपरांत जिला अध्यक्ष द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। बैठक में रिक्त पदों को भरने और सक्रिय सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
संगठन की मजबूती पर मंथन
बैठक के दौरान उपस्थित सभी पत्रकारों और पदाधिकारियों ने संगठन हित में अपने-अपने विचार साझा किए। जिला अध्यक्ष कमल दुसेजा ने कहा कि, "पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हर सदस्य का सक्रिय होना अनिवार्य है। हम केवल संख्या बल पर नहीं, बल्कि निष्ठावान और अनुशासित सदस्यों के बल पर आगे बढ़ेंगे।"
बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, आपसी समन्वय और क्षेत्र की समस्याओं को प्रखरता से उठाने जैसे कई मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा हुई। सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से संगठन को मजबूत करने और एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित थे जिला अध्यक्ष कमल दुसेजा, जिला उपाध्यक्ष सैय्यद सुभानुल हक उमाशंकर शुक्ला जिला सचिव कोषाध्यक्ष पवन वर्मा रणजीत सिंह खनूजा, मोहन मदवानी , धर्मेंद्र कुमार ,शेख असलम ,संजय सिंह ठाकुर ,जसपाल सिंह, कुलदीप सिंह ठाकुर, जितेंद्र पोर्ते,सूरज वाधवानी ,सार्थक वाधवानी, महफुज आलम
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें