Bilaspur raipur news-"नदी किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, क्या हत्या कर फेंका गया शव?

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
नदी किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, क्या हत्या कर फेंका गया शव?

बिलासपुर /रायपुर- राजधानी रायपुर के महादेवघाट स्थित खारुन नदी के तट पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। आखिर यह महिला कौन है? उसकी मौत कैसे हुई? क्या यह हादसा है या फिर सुनियोजित हत्या?
मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने नदी किनारे एक महिला की लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डीडी नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। प्रथम दृष्टया महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे संदेह गहरा गया है कि कहीं महिला की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका तो नहीं गया?सबसे बड़ा सवाल यह है कि महिला की पहचान अब तक क्यों नहीं हो पाई? क्या वह आसपास की रहने वाली है या फिर कहीं और से लाकर यहां शव को ठिकाने लगाया गया? 
पुलिस अब आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है।शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। क्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह सामने आ पाएगी? क्या यह मामला हत्या का है या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है?फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। अब देखना यह होगा कि इस रहस्यमय मौत का खुलासा कब तक हो पाता है और महिला की पहचान कब सामने आती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,