Bilaspur raipur news-"" पूर्व विधायक के बेटे ने घर में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

बिलासपुर /रायपुर- राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। आदर्श नगर, झड़ा चौक, मोवा थाना क्षेत्र में रहने वाले जयेन्द्र साहू उर्फ जय साहू (45) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक जयेन्द्र साहू, पूर्व विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री धनीराम साहू के बेटे थे। घटना की जानकारी मिलते ही मोवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह सामने आ सके।शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना के बाद परिवार और समर्थकों में शोक का माहौल है।पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,