Bilaspur rgn news-"तिरपाल के हटते खुला""चोरी का राज़""खुलासा, महज़ 6 घंटे में पुलिस ने किया"""पर्दाफाश,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
गंज मंडी में ट्रक से चना चोरी का खुलासा, 6 घंटे में पुलिस ने किया"""पर्दाफाश,,,,

बिलासपुर /राजनांदगांव -जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र स्थित गंज मंडी परिसर में ट्रक से चना चोरी के मामले का पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया माल और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किए गए हैं,
 जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।प्रार्थी रौनक जैन, निवासी सदर बाजार राजनांदगांव ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 अप्रैल 2026 को उनके ट्रक क्रमांक CG 08 AU 5984 में चालक संतोष साहू द्वारा चना लोड कर मंडी परिसर के टीन शेड में खड़ा किया गया था।
अगले दिन सुबह करीब 6 बजे जब चालक ने ट्रक की जांच की, तो पीछे की ओर तिरपाल खुला मिला और जमीन पर चना बिखरा हुआ था। वजन कराने पर करीब 300 किलो चना कम पाया गया। अज्ञात चोरों द्वारा ट्रक से चना चोरी किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 6 घंटे में खुलासा"पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपीयो मे शरद यादव (21 वर्ष) – वार्ड 46, क्लब चौक बसंतपुर,बाबू मरकाम उर्फ शशि (21 वर्ष) – शिकारीपारा महामाया चौक,देवेन्द्र राजपूत (18 वर्ष) – वार्ड 46, क्लब चौक,उमेश विश्वकर्मा (26 वर्ष) – बाजार चौक बसंतपुर" शामिल है,,,
क्या-क्या हुआ बरामद,05 कट्टा चना (लगभग 250 किलोग्राम) – कीमत लगभग ₹17,000
मोटरसाइकिल CG 08 BD 4962,एक्टिवा CG 08 AC 5054,सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, सउनि गोवर्धन देशमुख, प्रधान आरक्षक विनोद जाटव, आरक्षक दीपक जायसवाल, अतहर अली और जामिन्द्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,