Bilaspur news-"शपथ ग्रहण व शाकम्भरी महोत्सव का भव्य आयोजन लखीराम ऑडिटोरियम मे संपन्न,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,, शपथ ग्रहण व शाकम्भरी महोत्सव का भव्य आयोजन लखीराम ऑडिटोरियम मे संपन्न,,,, बिलासपुर — मरार पटेल (भो.) समाज जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह एवं शाकम्भरी महोत्सव का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन 30 जनवरी 2026, शुक्रवार को लखीराम ऑडिटोरियम भवन, बिलासपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें समाज के लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत “जय माँ शाकम्भरी, जय मरार” के गगनभेदी जयघोष के साथ हुई। इस अवसर पर समाज के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का विधिवत शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कराया गया। साथ ही माँ शाकम्भरी की महिमा को समर्पित सांस्कृतिक एवं सामाजिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहना के साथ देखा। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमचंद पटेल, विधायक कटघोरा उपस्थित रहे, जिन्होंने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्थान पर अपने विचार रखे। उन्होंने मरार पटेल समाज के योगदान की सराहना करते हुए युवाओं को शिक्षा, संस्कार और संगठन से जु...