""""8news cg -""""नगर निगम कार्यालय के सामने अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, सकरी थाना पुलिस जांच में जुटी,,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, नगर निगम कार्यालय के सामने अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, सकरी थाना पुलिस जांच में जुटी,,,, बिलासपुर- सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम कार्यालय के सामने स्थित विनायक पेंट्स के पास शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को लंबे समय तक निश्चल अवस्था में पड़े देखा। पास जाकर देखने पर उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान व्यक्ति की मौत की पुष्टि होने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि व्यक्ति वहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौत के कारणों क...