संदेश

सितंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

""""8 NEWS CG -""""एसईसीएल मुख्यालय के 09 कर्मियों के सेवानिवृत्त पर दी गई"""भावभीनी विदाई,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, एसईसीएल मुख्यालय के 09 कर्मियों के सेवानिवृत्त पर दी गई"""भावभीनी विदाई,,,,, बिलासपुर -एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त हुए 09 कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में मुख्य सतर्कता अधिकारी. हिमांशु जैन एवं निदेशक (तकनीकी)–संचालन.  रमेश चंद्र महापात्र के मुख्य आतिथ्य, विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में कैलाश चंद्र साहू , महाप्रबंधक (खनन), ओएसडी सीएमडी सचिवालय , अजय तिवारी, महाप्रबंधक (खनन), भूमिगत खदान विभाग, विश्वजीत मोइत्रा, उप महाप्रबंधक (उत्खनन) आंतरिक अंकेक्षण विभाग, राजेंद्र कुमार गुजर, सीनियर डीईओ, ए-1 वन विभाग, मुनिराम सतनामी, कार्यालय अधीक्षक निदेशक (मा. सं.) सचिवालय,  शुभेंदु चटर्जी, वरिष्ठ तकनीकी निरीक्षक ए-1 गुणवत्ता नियंत्रण विभाग, मिनीश्वर प्रसाद जांगड़े, वरिष्ठ सुरक्षा निरीक्षक सुरक्षा विभाग, वृन्दावन...

""""8 NEWS CG -""""स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा और नितिन तिवारी को दी गई"""विदाई,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा और नितिन तिवारी को दी गई"""विदाई,,,, """कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यों की सराहना कर किया सम्मानित,,,, बिलासपुर- जिले से स्थानांतरित एसडीएम श्री मनीष साहू, श्री प्रवेश पैकरा और श्री नितिन तिवारी को आज जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने तीनों अधिकारियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने तीनों अधिकारियों द्वारा बिलासपुर जिले में दी गई सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ किया। राजस्व एवं प्रशासनिक दायित्वों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों पर सौंपे गए कार्यों को भी कुशलतापूर्वक संपादित किया। उन्होंने नवीन पदस्थापना के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा कल जारी स्थानांतरण आदेश में तीनों एसडीएम का बिलासपुर जिले से स्थानांतरण किया गया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री वीरेंद्र पंचभाई, ...

""""8 NEWS CG -""""कॉलोनी में जुए के फड़ पर पुलिस का शिकंजा, 14 जुआरी गिरफ्तार,,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, दीपक कॉलोनी में जुए के फड़ पर न्यू राजेंद्र नगर पुलिस का शिकंजा, 14 जुआरी गिरफ्तार,,, बिलासपुर /रायपुर- राजधानी रायपुर में जुआ-सट्टा और अवैधानिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने दीपक कॉलोनी में जुआ खेल रहे 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 72,300 रुपये नगद और 52 ताश की पत्तियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दीपक कॉलोनी स्थित बंटी किराना स्टोर के पास कुछ लोग ताश की पत्तियों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस टीम ने मौके पर जुआ खेल रहे सभी 14 आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल ₹72,300 नगद तथा 52 ताश की पत्तियां जब्त की गईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 347/2026 दर्ज करते हुए धारा 3(2) छत्तीसगढ़...

"""""8 NEWS CG -"""""हेमूनगर में साड़ी घर बना महिलाओं की पसंद का नया ठिकाना, परंपरा और आधुनिकता का शानदार संगम,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, हेमूनगर में साड़ी घर बना महिलाओं की पसंद का नया ठिकाना, परंपरा और आधुनिकता का शानदार संगम,,, बंगाली कलर की साड़ियों से लेकर सलवार सूट और धोती-कुर्ता तक की विस्तृत रेंज उपलब्ध, ₹500 से शुरू कीमतें बिलासपुर-मुख्य मार्ग पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान शुरू करना आज के दौर में आसान नहीं है, लेकिन यदि उत्पाद की गुणवत्ता, उचित कीमत और ग्राहकों का विश्वास साथ हो तो सफलता की राह बनाई जा सकती है। इसी सोच के साथ हेमूनगर चौक, शंकरनगर स्थित बालाजी प्लाजा में ‘साड़ी घर’ महिलाओं के लिए पारंपरिक परिधानों के साथ आधुनिक पसंद के कपड़ों का आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है। साड़ी घर, बालाजी प्लाजा की पहली मंजिल पर दुकान नंबर 222 में संचालित है। प्रतिष्ठान की खासियत यह है कि यहां साड़ियों के साथ-साथ सलवार सूट, बंगाली कलर की साड़ियां, धोती-कुर्ता और सिलाई से जुड़े परिधान भी उपलब्ध हैं। ग्राहकों की जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए यहां ₹500 से लेकर ₹5000 तक की साड़ियों की रेंज उपलब्ध कराई गई है। बंगाली कलर की साड़ियों की खास रेंज साड़ी घर की एक विशेष पहचान ...

""""8 NEWS CG -""""लुतरा शरीफ में शाही संदल-चादर के साथ अजीमुशान जलसा"""उर्स को लेकर भारी वाहनों के रूट डायवर्ट"""किछौछा शरीफ के सैय्यद राशिद मक्की मियां ने पेश की तकरीर,,,दो हाफिजों की दस्तारबंदी""""30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारी वाहनों के लिए बदला रहेगा"""मार्ग,,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,, लुतरा शरीफ में शाही संदल-चादर के साथ अजीमुशान जलसा, उर्स को लेकर भारी वाहनों के रूट डायवर्ट किछौछा शरीफ के सैय्यद राशिद मक्की मियां ने पेश की तकरीर, दो हाफिजों की दस्तारबंदी; 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारी वाहनों के लिए बदला रहेगा मार्ग बिलासपुर-लुतरा शरीफ मे शहंशाह-ए-छत्तीसगढ़ हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाहि अलैह के 68वें सालाना उर्स-ए-पाक के अवसर पर लुतरा शरीफ में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। उर्स के दौरान शाही संदल-चादर का आयोजन अकीदत और एहतराम के साथ किया गया। नानी अम्मा की दरगाह से संदल-चादर निकाली गई, जो पुरानी दरगाह के रास्ते दरगाह शरीफ पहुंची। यहां बड़ी संख्या में मौजूद जायरीन और अकीदतमंदों की मौजूदगी में चादरपोशी की गई। इस दौरान दरगाह परिसर में रूहानी माहौल बना रहा और अकीदतमंदों ने अमन, खुशहाली तथा भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। रात में हुआ अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर रात 9 बजे अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर का आयोजन किया गया। किछौछा शरीफ, उत्तर प्रदेश से पहुंचे गुले गुलजारे अशरफीयत, फरजंदे गौसे आजम, शहजादा-ए-...

""""8 NEWS CG -""""महिला अपराध में आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार,,,,घर में घुसकर मोबाइल चोरी का खुलासा"""बाइक चोर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा""""साइबर अपराधों के खिलाफ ‘साइबर संवाद’ और जनचौपाल से जागरूकता अभियान तेज,,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, महिला अपराध में आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार,,,,,,""""घर में घुसकर मोबाइल चोरी का खुलासा,,,,, """""बाइक चोर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा,,,,,""""साइबर अपराधों के खिलाफ ‘साइबर संवाद’ और जनचौपाल से जागरूकता अभियान तेज,,,,,,,,,, गरबा कार्यक्रम में जाने निकली युवती को सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म, ऑटो चालक गिरफ्तार,,,, बहला-फुसलाकर ऑटो में बैठाने के बाद वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा,,, बिलासपुर-न्यायधानी में महिला संबंधी अपराध के एक मामले में तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवती को बहला-फुसलाकर ऑटो में बैठाया और उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता 27 सितंबर 2026 को एक नीले रंग के इलेक्ट्रॉनिक ऑटो क्रमांक CG 10 BU 9563 में सवार होकर कुंदन पैलेस गई...

""""8 NEWS CG -"""विश्व हृदय दिवस पर अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर का मेगा वॉकाथॉन,,,स्वास्थ्य मंत्री...श्याम बिहारी जायसवाल ने किया फ्लैग-ऑफ, 1,000 से अधिक लोगों ने दिया"""स्वस्थ हृदय का संदेश,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,, विश्व हृदय दिवस पर अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर का मेगा वॉकाथॉन,,, स्वास्थ्य मंत्री...श्याम बिहारी जायसवाल ने किया फ्लैग-ऑफ, 1,000 से अधिक लोगों ने दिया स्वस्थ हृदय का संदेश,,,, बिलासपुर-विश्व हृदय दिवस के अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर द्वारा हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मेगा वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए | अपोलो सिटी सेंटर, सीएमडी चौक से शुरू हुई लगभग 4 किलोमीटर लंबी वॉकाथॉन का समापन अरपा रिवर व्यू में हुआ। इसमें 1,000 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ हृदय और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ शहर के विभिन्न सामाजिक एवं प्रमुख संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही। 20 से अधिक प्रमुख संगठनों एवं एसोसिएशनों ने भी वॉकाथॉन में सहभागिता कर हृदय स्वास्थ्य के प्रति सा...

""""8 NEWS CG -""""विशेष अभियान 6 के तहत एसईसीएल ने सफाई मित्रों के लिए लगाया"""निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, विशेष अभियान 6 के तहत एसईसीएल ने सफाई मित्रों के लिए लगाया"""निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर,,,,, इंदिरा विहार हेल्थ सेंटर में संविदा सफाई कर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच; ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल, किडनी जांच, पीएफटी सहित विभिन्न परीक्षण किए गए,,,, बिलासपुर -विशेष अभियान 6 एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा सोमवार को बिलासपुर स्थित इंदिरा विहार हेल्थ सेंटर में सफाई मित्रों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसईसीएल इन्दिरा विहार कॉलोनी में कार्यरत संविदा सफाई कर्मियों, जिनमें महिला सफाई कर्मी भी शामिल रहीं, का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान सफाई कर्मियों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल, किडनी फंक्शन टेस्ट, ब्लड टेस्ट तथा पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT) सहित विभिन्न जांचें की गईं। चिकित्सकों द्वारा सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यकतानुसार आगे चिक...

""""8 NEWS CG -""""लुतरा शरीफ में संदल-चादर और ऑल इंडिया नातिया मुशायरे की रूहानी महफिल, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम,,,,,,,"""""68वें सालाना उर्स-ए-पाक में दादी अम्मा साहिबा के संदल-चादर की रस्म अदा, रात में देशभर के शायरों ने पेश किया""""नातिया कलाम,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, लुतरा शरीफ में संदल-चादर और ऑल इंडिया नातिया मुशायरे की रूहानी महफिल, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम,,, """68वें सालाना उर्स-ए-पाक में दादी अम्मा साहिबा के संदल-चादर की रस्म अदा, रात में देशभर के शायरों ने पेश किया नातिया कलाम,,,,, बिलासपुर- शहंशाह-ए-छत्तीसगढ़ हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाहि अलैह के 68वें सालाना उर्स-ए-पाक के अवसर पर लुतरा शरीफ में धार्मिक और रूहानी कार्यक्रमों का सिलसिला अकीदत एवं एहतराम के साथ जारी है। इसी क्रम में दादी अम्मा साहिबा के संदल-चादर की रस्म अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद शामिल हुए। इसके बाद रात में आयोजित ऑल इंडिया नातिया मुशायरे में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे शायरों और नातख्वानों ने अपने नातिया कलाम पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। दोपहर 3 बजे दादी अम्मा साहिबा के संदल-चादर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अकीदतमंदों ने संदल और चादर पेश कर दुआएं मांगीं तथा अमन, भाईचारे और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में दरगाह इंतजामिया कमे...