संदेश

जनवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Bilaspur news -"स्कूल जीवन का स्वर्णिम पल, इसका करें सदैव सदुपयोग- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, स्कूल जीवन का स्वर्णिम पल, इसका करें सदैव सदुपयोग- त्रिलोक चंद्र श्रीवास, बिलासपुर- स्कूल डेज किसी भी व्यक्ति के  स्कूल लाइफ स्कूल का जीवन उसके जीवन का स्वर्णिम पल होता है, और व्यक्ति कितना भी आगे बढ़ जाए यह चाहता है, की स्कूल के समय फिर से वापस आ जाए, मैं इस विद्यालय में अध्यनरत समस्त, छात्र छात्राओं से अनुरोध करूंगा अपने समय के स्वर्णिम पाल का सदुपयोग करें जीवन में पढ़े कुछ नए कीर्तिमानगढ़ हैं, और अपना अपने विद्यालय का अपने गुरुजनों का माता-पिता का इस क्षेत्र का नाम रोशन करें, यह बातें बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद श्रीवास ने आज मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मछखंडi स्थित अयूब खान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक उत्सव के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये,  इस अवसर पर कार्यक्रम को देश के ख्याति प्राप्त कवि मीर अली मीर, शाला के संचालक इदरीस खान, जनपद सदस्य विजय गुप्ता, ग्राम के सरपंच इंदु सिंह आदि ने भी संबोधित किया, इस अवसर पर विद्यालय परिवार के छात्र...

Bilaspur news-"आवहन 2025’ का भव्य समापन, विजेता टीम को प्रदान की गई"चैंपियंस ट्रॉफी',,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,, ‘आवहन 2025’ का भव्य समापन, विजेता टीम को प्रदान की गई चैंपियंस ट्रॉफी' बिलासपुर -जेके ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘आवहन 2025’ का भव्य समापन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ धरमलाल कौशिक जीb(विधायक, बिल्हा), सुशांत शुक्ला जी (विधायक, बेलतरा) एवं मोहित जायसवाल (जिला अध्यक्ष, ग्रामीण) एवं राजेश सिंह जी वरिष्ठ पार्षद अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।  समापन समारोह के दौरान मंच पर रखे गए बॉक्स में से एक लिफ़ाफ़ा निकालकर चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता की औपचारिक घोषणा की गई। जैसे ही विजेता टीम के नाम की घोषणा हुई, उसी क्षण भव्य आतिशबाज़ी की गई, जिससे पूरा परिसर तालियों, उल्लास और उत्साह से गूंज उठा तथा माहौल पूरी तरह जश्नमय हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरुण साव द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम को प्रदान की गई। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जेके हॉस्टल की टीम ने चैंप...

Bilaspur news-"बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन,,,, आदर्श दांपत्य से नन्ही प्रतिभाओं का किया गया सम्मान, 10 से अधिक प्रकार के झूले बने आकर्षक बिलासपुर- साइंस कॉलेज मैदान, सरकंडा में बीएनआई बिलासपुर द्वारा आयोजित व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 ने व्यापार, उद्योग और सामाजिक जिम्मेदारी को एक साथ जोड़ते हुए शहरवासियों और व्यवसायिक समुदाय के लिए आकर्षक मंच प्रस्तुत किया। यह मेला 29 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित हो रहा है। शहरवासियों और व्यापारियों ने इसे बेहद उत्साहपूर्वक सराहा, जिससे यह मेला पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सफल साबित हुआ। मेले में शनिवार को बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, वहीं बिलासपुर संभागीय आयुक्त सुनील जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अति विशिष्ट अतिथियों में अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एडीएन वाजपेई, पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सी.के. सरस्वत, डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अ...

Bilaspur news-"भाजपा किसान मोर्चा बिलासपुर की जिला व मंडल कार्यकारिणी घोषित, राहुल कश्यप बने""जिला महामंत्री,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, भाजपा किसान मोर्चा बिलासपुर की जिला व मंडल कार्यकारिणी घोषित, राहुल कश्यप बने""जिला महामंत्री,,,, बिलासपुर / तखतपुर-भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला बिलासपुर शहर में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला एवं मंडल स्तर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह सूची भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश राजपूत द्वारा जारी की गई।घोषित सूची के अनुसार संगठन में कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राहुल कश्यप को किसान मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। जिला पदाधिकारी इस प्रकार हैं— जिला उपाध्यक्ष के पद पर कोमल सिंह ठाकुर, अशोक कौशिक, विशाल सिंह ठाकुर एवं सतीश यादव को जिम्मेदारी दी गई है। जिला महामंत्री के रूप में दिनेश कौशिक,""""" राहुल कश्यप """""की नियुक्ति की गई है। जिला मंत्री के पद पर धर्मेन्द्र चंद्राकर, राजू शर्मा, राजकमल साहू, भागवत मिश्रा एवं धनिराम यादव क...

Bilaspur news-"एसईसीएल सीएमडी, हरीश दुहन को मिला डब्ल्यूसीएल के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार,,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, एसईसीएल सीएमडी, हरीश दुहन को मिला डब्ल्यूसीएल के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार,,,,,, बिलासपुर -कोयला मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, हरीश दुहन को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह अतिरिक्त प्रभार 01 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर प्रारंभिक अवधि तीन माह के लिए अथवा आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। एसईसीएल के सीएमडी,, हरीश दुहन के बारे में  हरीश दुहन ने 27 मार्च 2025 को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पदभार ग्रहण किया है।  उनके नेतृत्व में एसईसीएल ने भू-अधिग्रहण, गुणवत्तापूर्ण कोयला उत्पादन, सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल खनन, महिला सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।  दुहन के मार्गदर्शन में एसईसीएल भूमिगत खदानों में पेस्ट-फिल तकनीक अपनाने वाली देश की पहली कोल पीएसयू बनी है। लंबे समय से भू-अधिग्रहण की चुनौत...

Bilaspur news-""""DCT"निदेशक राजेंद्र सिंह राजपूत को “उभरता छत्तीसगढ़” पुरस्कार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व उपमुख्यमंत्री"साव व शर्मा ने किया"सम्मानित,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, 👉डीसीटी रियल एस्टेट डेवलपर्स के निदेशक राजेंद्र सिंह राजपूत को “उभरता छत्तीसगढ़” पुरस्कार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया"सम्मानित,,, 👉रियल एस्टेट क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए मिला राज्य स्तरीय सम्मान,,, बिलासपुर-छत्तीसगढ़ के रियल एस्टेट क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डीसीटी रियल एस्टेट डेवलपर्स के निदेशक श्री राजेंद्र सिंह राजपूत को प्रतिष्ठित “उभरता छत्तीसगढ़ (Emerging Chhattisgarh)” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें राजधानी में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री, विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री, अरुण साव एवं उपमुख्यमंत्री, विजय शर्मा के कर-कमलों से प्रदान किया गया। यह पुरस्कार राजपूत को रियल एस्टेट क्षेत्र में उनके दूरदर्शी नेतृत्व, उत्कृष्ट कार्यशैली तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया है। उनके नेतृत्व में डीसीटी रियल एस्टेट डेवलपर्स ने गुणवत्ता, पारदर्शिता, विश्वास और नवाचार को अपनी कार्यप्रणाली का मूल आधार बनाते हुए अनेक सफल एवं...

Bilaspur news-"मनरेगा संशोधन के विरोध में युवा कांग्रेस का ऐलान"""प्रदेशभर में होगी युवा महापंचायत, बिलासपुर में प्रेसवार्ता आयोजित,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, मनरेगा संशोधन के विरोध में युवा कांग्रेस का ऐलान""" प्रदेशभर में होगी युवा महापंचायत, बिलासपुर में प्रेसवार्ता आयोजित,,,, बिलासपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी श्री अमित सिंह पठानिया, सहप्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा के निर्देशानुसार केंद्र सरकार द्वारा किए गए मनरेगा संशोधन के विरोध में प्रदेशभर में आयोजित होने वाली युवा महापंचायत को लेकर शुक्रवार, 31 जनवरी 2026 को सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में जिला शहर युवा कांग्रेस एवं जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस भवन, बिलासपुर में प्रेसवार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रेसवार्ता में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने मनरेगा संशोधन को गरीब, मजदूर एवं ग्रामीण विरोधी करार देते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। मनरेगा संशोधन से छिनेगा ग्रामीण मजदूरों का रोजगार : युवा कांग्रेस,,, प्रेसवार्ता को जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस प्रभारी, गौरव ठाकुर, सहप्रभारी, अपराजित ...

Bilaspur news-"एसईसीएल मुख्यालय के 3 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी ......

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, एसईसीएल मुख्यालय के 3 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी ...... बिलासपुर -दिनांक 31.01.2026  को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले  3  कर्मियों  को निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास के मुख्य आतिथ्य, विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों  और कर्मचारियों  की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।   सेवानिवृत्त होने वालों में श्री उमेश कुमार गुप्ता वरीय प्रबंधक (खनन) भूमिगत खदान विभाग, श्री प्रेम सिंह कालवी कार्यालय अधीक्षक ए-1 उत्खनन विभाग, श्रीमती अनिता कड़वे लिपिक ग्रेड-1 निदे. तक. (यो.परि.) सचिवालय  शामिल रहे। निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के...

Bilaspur news-"रायपुर कमिश्नरेट प्रणाली के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के दायित्वों पर आयोजित किया गया दो दिवसीय प्रशिक्षण,,,, कमिश्नरेट रायपुर के सभी राजपत्रित अधिकारी रहे प्रशिक्षण के प्रतिभागी,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, रायपुर कमिश्नरेट प्रणाली के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों के  कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के दायित्वों पर आयोजित किया गया दो दिवसीय प्रशिक्षण,,,, 👉 कमिश्नरेट रायपुर के सभी राजपत्रित अधिकारी रहे प्रशिक्षण के प्रतिभागी,,, 👉रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला (IPS) ने किया प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन* 👉 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री के के बाजपेयी ने विषय विशेषज्ञ के रूप दिया प्रशिक्षण* रायपुर- जिला रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के पश्चात, कमिश्नरेट के अंतर्गत कार्यरत सहायक पुलिस आयुक्त से उच्च श्रेणी के अधिकारियों के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के कार्यों से संबंधित एक दो दिवसीय विशेष पाठशाला / प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त विशेष पाठशाला का आयोजन 30 एवं 31 जनवरी को कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (C4) रायपुर में किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नवीन रूप से लागू पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों को प्रदत्त कार्यपालिक मजिस्ट्रेट संबंधी अधिकारों, दायित्वों, कानूनी प्रावधानों तथा व्यावहारिक प्रक्रियाओं की गहन सम...

Bilaspur news-"बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन व्यापार विहार की आमसभा संपन्न,,,,नवनियुक्त अध्यक्ष नानकराम खटूजा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,, बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन व्यापार विहार की आमसभा संपन्न,,,, नवनियुक्त अध्यक्ष नानकराम खटूजा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा व्यापार विहार के समग्र विकास का लिया संकल्प बिलासपुर — 30 जनवरी, शुक्रवार को बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन व्यापार विहार के आगामी दो वर्षों के नये कार्यकाल को लेकर आमसभा की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नव-मनोनित अध्यक्ष श्री नानकराम खटूजा ने विधिवत रूप से अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर अध्यक्ष, खटूजा ने एसोसिएशन के सभी सम्माननीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का अभिवादन करते हुए उनका परिचय आमसभा के समक्ष कराया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से व्यापार विहार के विकास, सुदृढ़ीकरण एवं व्यापारिक हितों की रक्षा हेतु निरंतर सहयोग की अपील की। आमसभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष, नानकराम खटूजा ने कहा कि व्यापार विहार क्षेत्र के व्यापारियों की हर समस्या के समाधान के लिए वे स्वयं सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि एसोसिएशन व्यापारियों की आवाज़ बनकर प्रशासन से समन्वय स्थापित करेगा तथा बुनियाद...

Bilaspur news-"पुलिस महानिरीक्षक,रामगोपाल गर्ग ने किया थाना सिविल लाइन ,तोरवा तथा रक्षित केंद्र का निरीक्षण,,उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भी रहे साथ

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,, पुलिस महानिरीक्षक,रामगोपाल गर्ग ने किया थाना सिविल लाइन ,तोरवा तथा रक्षित केंद्र का निरीक्षण,, 👉उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भी रहे साथ 👉थाने की व्यवस्था सुधारने और संवेदनशील पुलिसिंग पर दिया जोर बिलासपुर- पुलिस महानिरीक्षक, रामगोपाल गर्ग ने जिले के दो थानों सिविल लाईन और तोरवा का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, रजनेश सिंह  एवं प्रशिक्षु  ips अधिकारी सुश्री अंशिका जैन भी  पुलिस महानिरीक्षक के साथ उपस्थित थे।थानों के निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने थाना परिसर की साफ सफाई , तथा थाना आने वाले फरियादियों के बैठने की समुचित व्यवस्था का निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान थाने  के रजिस्टरों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और रिकॉर्ड दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निराकरण करने का दिया गया थाना में फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों से विनम्रतापूर्वक व्यवहार कर उनकी शिकायतों के समाधान करने के निर्देश दिए गए । थाने के क...

Bilaspur news-"कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम रमतला में पुलिस की पहल से टला बड़ा सामाजिक विवाद, शांति बैठक के बाद बनी"सहमति,,,,,

चित्र
कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम रामतला में पुलिस की पहल से टला बड़ा सामाजिक विवाद, शांति बैठक के बाद बनी सहमति बिलासपुर (छत्तीसगढ़) — थाना कोनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम रामतला में लंबे समय से दो समुदायों — सूर्यवंशी सतनामी समाज एवं अन्य समुदाय — के बीच भूमि विवाद तथा पंचायत स्तर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना को लेकर मतभेद की स्थिति बनी हुई थी। इस विवाद के चलते गांव में लगातार सामाजिक तनाव का माहौल बना हुआ था और शांति भंग होने की आशंका जताई जा रही थी। ग्रामीणों के बीच आपसी अविश्वास बढ़ने के साथ स्थिति को संवेदनशील माना जा रहा था। संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने समय रहते हस्तक्षेप कर हालात को बिगड़ने से पहले ही नियंत्रित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए। मामले की गंभीरता को समझते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, आईपीएस के निर्देश पर सीएसपी सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार, आईपीएस के नेतृत्व में थाना कोनी पुलिस द्वारा दिनांक 30 जनवरी 2026 को ग्राम रामतला में एक शांति बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में दोनों समुदायों के प्रमुख नागरिकों, पंच-प्रतिनिधियों, जनप्र...

Bilaspur news-"विकास की बलिबेदी पर 500 जिंदगियां, न्यायधानी में दम तोड़ती इंसानियत,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,, बिलासपुर का 'लिंगियाडीह कांड': विकास की बलिबेदी पर 500 जिंदगियां, न्यायधानी में दम तोड़ती इंसानियत! 70 दिनों से सड़क पर 'लोकतंत्र का जनाजा': महिलाओं की आंखों में अंगारे, बच्चों का भविष्य दांव पर, आखिर किसकी 'गार्डन वाली सनक' उजाड़ रही गरीबों के आशियाने? बिलासपुर - छत्तीसगढ़ की न्यायधानी कहे जाने वाले बिलासपुर के लिंगियाडीह क्षेत्र में आज 'न्याय' खुद शर्मिंदा है। यहां विकास का एक ऐसा 'खूनी मॉडल' तैयार किया जा रहा है, जिसकी नींव में गरीबों के आशियाने और मासूमों के सपने दफन करने की तैयारी है। नगर निगम प्रशासन एक गार्डन बनाने की अपनी 'शाही जिद' को पूरा करने के लिए 500 इंसानी जिंदगियों को खुले आसमान के नीचे धकेल चुका है। पिछले 70 दिनों से कड़ाके की ठंड, धूल और धूप के बीच घर की महिलाएं सड़क पर बैठी हैं, लेकिन सत्ता के मद में चूर जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की संवेदनाएं मर चुकी हैं। यह आंदोलन अब केवल घर बचाने की लड़ाई नहीं, बल्कि प्रशासनिक तानाशाही के खिलाफ एक खुला विद्रोह बन चुका है। ...

Bilaspur news-"25 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाता बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला, आत्मनिर्भरता और रोजगार का बना"सशक्त मंच,,, स्थानीय व्यापार को नई उड़ान दे रहा बीएनआई मेला, सुई से लेकर जेसीबी तक एक ही छत के नीचे,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, 25 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाता बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला,  आत्मनिर्भरता और रोजगार का बना"सशक्त मंच,,,   स्थानीय व्यापार को नई उड़ान दे रहा बीएनआई मेला, सुई से लेकर जेसीबी तक एक ही छत के नीचे,,,,  बिलासपुर-“जब स्थानीय व्यापार मजबूत होता है, तभी शहर, जिला और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलती है।” इसी सोच और आत्मनिर्भर भारत के संदेश के साथ साइंस कॉलेज मैदान, सरकंडा में बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 का भव्य आयोजन किया गया है। 25 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाता यह मेला केवल खरीद-फरोख्त का केंद्र नहीं, बल्कि उद्यमिता, नवाचार, रोजगार और सामाजिक सरोकारों का सशक्त मंच बनकर उभरा है। बीएनआई द्वारा आयोजित इस व्यापार एवं उद्योग मेले का यह तीसरा साल है, जो 29 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक संचालित हो रहा है। निःशुल्क प्रवेश होने के कारण बड़ी संख्या में शहरवासियों के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी लोग मेले में पहुंच रहे हैं। छोटे व्यापारियों, स्टार्टअप्स, एमएसएमई और...