Bilaspur news-"भाजपा किसान मोर्चा बिलासपुर की जिला व मंडल कार्यकारिणी घोषित, राहुल कश्यप बने""जिला महामंत्री,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
भाजपा किसान मोर्चा बिलासपुर की जिला व मंडल कार्यकारिणी घोषित, राहुल कश्यप बने""जिला महामंत्री,,,,
बिलासपुर / तखतपुर-भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला बिलासपुर शहर में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला एवं मंडल स्तर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह सूची भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश राजपूत द्वारा जारी की गई।घोषित सूची के अनुसार संगठन में कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राहुल कश्यप को किसान मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
जिला पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
जिला उपाध्यक्ष के पद पर कोमल सिंह ठाकुर, अशोक कौशिक, विशाल सिंह ठाकुर एवं सतीश यादव को जिम्मेदारी दी गई है।
जिला महामंत्री के रूप में दिनेश कौशिक,""""" राहुल कश्यप """""की नियुक्ति की गई है।
जिला मंत्री के पद पर धर्मेन्द्र चंद्राकर, राजू शर्मा, राजकमल साहू, भागवत मिश्रा एवं धनिराम यादव को स्थान मिला है।
वहीं शिव कोरी को जिला कोषाध्यक्ष एवं उत्तरा कश्यप को जिला सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा—
किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष के रूप में
बिलासपुर पश्चिम – जी अनंत
बिलासपुर दक्षिण – शिव पटेल
बिलासपुर मध्य – सुनील विश्वकर्मा
बिलासपुर पूर्व – चंदन यादव
बिलासपुर उत्तर – प्रीतराम साहू
बिलासपुर रेलवे – आयुष मेहता
इसके साथ ही संतोष यादव, मनीष दुबे, डॉ. चिंतराम साहू, मन्नू यादव, अशोक कौशिक, विश्वनाथ यादव, राकेश भोसलें, उमाशंकर कौशिक एवं रामफल निर्मलकर को भी संगठन में दायित्व सौंपा गया है।
किसानों की आवाज बनेगा किसान मोर्चा— दिनेश राजपूत
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश राजपूत ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा किसान मोर्चा किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाएगा और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को नई ऊर्जा देगी और किसान हित में प्रभावी भूमिका निभाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें