Bilaspur news-"कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम रमतला में पुलिस की पहल से टला बड़ा सामाजिक विवाद, शांति बैठक के बाद बनी"सहमति,,,,,


कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम रामतला में पुलिस की पहल से टला बड़ा सामाजिक विवाद, शांति बैठक के बाद बनी सहमति

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) — थाना कोनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम रामतला में लंबे समय से दो समुदायों — सूर्यवंशी सतनामी समाज एवं अन्य समुदाय — के बीच भूमि विवाद तथा पंचायत स्तर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना को लेकर मतभेद की स्थिति बनी हुई थी। इस विवाद के चलते गांव में लगातार सामाजिक तनाव का माहौल बना हुआ था और शांति भंग होने की आशंका जताई जा रही थी।
ग्रामीणों के बीच आपसी अविश्वास बढ़ने के साथ स्थिति को संवेदनशील माना जा रहा था। संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने समय रहते हस्तक्षेप कर हालात को बिगड़ने से पहले ही नियंत्रित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए।
मामले की गंभीरता को समझते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, आईपीएस के निर्देश पर सीएसपी सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार, आईपीएस के नेतृत्व में थाना कोनी पुलिस द्वारा दिनांक 30 जनवरी 2026 को ग्राम रामतला में एक शांति बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में दोनों समुदायों के प्रमुख नागरिकों, पंच-प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं सम्मानित ग्रामीणों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। बैठक का उद्देश्य आपसी संवाद के माध्यम से विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकालना था।
बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातों को धैर्यपूर्वक और गंभीरता से सुना। भूमि विवाद और प्रतिमा स्थापना से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। पारस्परिक संवाद और समझाइश के बाद पुलिस द्वारा एक संतुलित, व्यावहारिक और सर्वमान्य समाधान प्रस्तुत किया गया, जिसे दोनों पक्षों ने सहमति के साथ स्वीकार कर लिया।
समाधान को औपचारिक रूप देने के लिए मौके पर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई भी की गई, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की गलतफहमी या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।
पुलिस की सक्रिय मध्यस्थता, सूझबूझ और दोनों पक्षों की आपसी सहमति के चलते ग्राम रामतला में लंबे समय से चला आ रहा यह विवाद शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया। इसके साथ ही गांव में पुनः सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और शांति का माहौल स्थापित हुआ।
थाना कोनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था, शांति एवं सामाजिक समरसता बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी किसी भी प्रकार के विवाद को संवाद के माध्यम से सुलझाने के लिए पुलिस सदैव तत्पर रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,